जब ऋषभ पंत ने खुद को डांटा: लीड्स टेस्ट में दिखा 'नया पंत' का अवतार
ऋषभ पंत लीड्स में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मैच में अलग अंदाज में खेलते दिखे। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता दिखी, लेकिन साथ ही साथ सहनशीलता भी नजर आई। साभार : गूगल नियमित तौर पर उपकप्तान बनने वाले ऋषभ पंत जिम्मेदारी…

ऋषभ पंत लीड्स में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मैच में अलग अंदाज में खेलते दिखे। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता दिखी, लेकिन साथ ही साथ सहनशीलता भी नजर आई।

नियमित तौर पर उपकप्तान बनने वाले ऋषभ पंत जिम्मेदारी के साथ खेलते नजर आए और उन्होंने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा। हालांकि, दूसरी पारी के दौरान एक अजीबोगरीब चीज उनके साथ देखने को मिले, जब वे बीच मैदान खुद को डांटते नजर आए।
दरअसल, ऋषभ पंत विकेट के पीछे एक शॉट खेलना चाहते थे, जिसमें वे नाकामयाब रहे तो उन्होंने खुद को ही डांट लगा दी। वे बीच पिच पर खुद से बातें करते नजर आए और कहा कि ऐसे शॉट जरूरी नहीं हैं, ठीक है...ऋषभ पंत ने स्कूप लगाने की कोशिश की और शॉट लगा तो नहीं तो पंत बुदबुदाए और कहा, "स्ट्रेट बॉल है ऋषभ, ऐसे ये जरूरी नहीं है, ठीक है? मारना है तो सीधा लग जाएगा ना...इस गेंद पर हवा के साथ जबरदस्त कोशिश करे जा रहा है।"
बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत अक्सर स्टंप माइक के जरिए मैदान पर सुने जा सकते हैं और इस बार उन्होंने खुद से ही बात की। अभी तक हमने देखा था कि वे अपने साथी बल्लेबाज से बातचीत करते हैं या फिर गेंदबाजों को विकेट के पीछे से सलाह देते हैं या फिर फील्डर्स को सेट करते हैं।
हालांकि, इस बार कुछ नया था, जो शायद पहले कभी उनके साथ देखने को नहीं मिला। यही उनकी एकाग्रता है कि वे नए पंत नजर आ रहे हैं और वे एशिया के पहले ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो शतक एक टेस्ट मैच में जड़े हैं। वे भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में दोनों पारियों में शतक जड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
