छठ मईया का सबसे प्रिय फल है गन्ना, इस महाप्रसाद के फायदे जानकर आप नहीं करेंगे यकीन
छठ महापर्व की शुरुआत आज यानी 25 अक्तूबर, शनिवार से हो गई है. यह भारत के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है. दिवाली के तुरंत बाद लोग छठ की तैयारियों में जुट जाते हैं. यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से खास है बल्कि…

छठ महापर्व की शुरुआत आज यानी 25 अक्तूबर, शनिवार से हो गई है. यह भारत के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है. दिवाली के तुरंत बाद लोग छठ की तैयारियों में जुट जाते हैं. यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से खास है बल्कि वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. छठ में सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है और छठी मैया की पूजा की जाती है. इस दौरान पूजा में जो सबसे अहम भूमिका निभाता है, वह है गन्ना (Sugarcane). कहा जाता है कि गन्ना छठ मैया का प्रिय फल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गन्ना खाने सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. चलिए आपको इसके फायदें बारे में बताते हैं.
गन्ना क्यों है खास?
गन्ना ऊर्जा, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. आयुर्वेद में भी इसे औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है. वैज्ञानिक के नजरिए से देखें तो गन्ना शरीर को ऊर्जा देने, लिवर को साफ रखने और पाचन को दुरुस्त करने का काम करता है.
शरीर को देता है तुरंत एनर्जी
गन्ने में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत ग्लूकोज प्रदान करती है. इसे खाने या इसका रस पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. गर्मी के मौसम में यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है. इसलिए गन्ना थकान और कमजोरी को दूर करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है.
लिवर के लिए वरदान
गन्ना लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं. यह पीलिया (Jaundice) जैसी बीमारियों से बचाव करता है. आयुर्वेद में गन्ने को नेचुरल लिवर क्लेंज़र कहा गया है.
पाचन को रखे मजबूत
गन्ने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. गन्ने को चबाने के दौरान निकलने वाली लार पेट के एसिड को बैलेंस में रखने में मदद करती है, जिससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है.
यूरिन संबंधी समस्याओं में राहत
गन्ना मूत्र संबंधी परेशानियों में भी फायदेमंद है. यदि किसी को जलन या बार-बार पेशाब आने की समस्या है, तो गन्ने का सेवन राहत दिला सकता है. यह शरीर में लिक्विड बैलेंस बनाए रखता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं भी कम होती हैं.Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
