द इंडियन व्यू

चोटिल नेमार ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर मैचों से बाहर

रियो डी जनेरियो। नेमार जांघ की चोट के कारण ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर मैचों में कोलंबिया और अर्जेंटीना के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। ब्राजीलियाई फुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 33 वर्षीय नेमार…

Ragwendra P Singh
March 15, 2025
2 min read
चोटिल नेमार ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर मैचों से बाहर

रियो डी जनेरियो। नेमार जांघ की चोट के कारण ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर मैचों में कोलंबिया और अर्जेंटीना के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। ब्राजीलियाई फुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

33 वर्षीय नेमार अक्टूबर 2023 से घुटने की चोट के कारण ब्राजील के लिए नहीं खेले हैं। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उनकी जगह युवा रियल मैड्रिड खिलाड़ी एंड्रिक को टीम में शामिल किया गया है।

नेमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, वापसी बहुत करीब लग रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश मैं फिलहाल इस खास जर्सी को पहन नहीं पाऊंगा।

उन्होंने आगे कहा, हमने लंबी बातचीत की और सभी को मेरी वापसी की इच्छा के बारे में पता है, लेकिन हमने तय किया कि कोई जोखिम न लिया जाए और पूरी तरह ठीक होने के बाद ही मैदान पर वापसी करूं।

ब्राजील 20 मार्च को ब्रासीलिया में कोलंबिया से और पांच दिन बाद ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना से भिड़ेगा।

पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील की टीम 12 मैचों में 18 अंकों के साथ 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी ग्रुप में पांचवें स्थान पर है। अर्जेंटीना 25 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

जनवरी में अल-हिलाल छोड़कर अपने पहले क्लब सैंटोस लौटने के बाद से नेमार ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सात मैचों में उन्होंने तीन गोल किए हैं, जिनमें एक शानदार कॉर्नर से सीधा गोल भी शामिल है। साथ ही, उन्होंने तीन गोलों में सहयोग भी दिया है।

सीबीएफ ने यह भी घोषणा की कि लियोन के गोलकीपर लुकास पेरी और फ्लेमेंगो के डिफेंडर एलेक्स सैंड्रो को मैनचेस्टर सिटी के एडर्सन और फ्लेमेंगो के डिफेंडर दानीलो की जगह ब्राजील की टीम में लिया गया है।

एंड्रिक, जो अब तक ब्राजील के लिए 13 मैच खेल चुके हैं और तीन गोल दाग चुके हैं, इस सीजन में रियल मैड्रिड के लिए 28 मैचों में छह गोल कर चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।