चीन मास्टर्स में भारत को दोहरा झटका, देविका और प्रणय पहले दौर में हारे
मंगलवार को भारत की देविका सिहाग और एचएस प्रणय यहां चीन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। थाईलैंड ओपन सुपर 300 चैंपियन देविका ने शुरुआती गेम हारने के बाद वापसी की कोशिश की, लेकिन वह लय बरकरार…

मंगलवार को भारत की देविका सिहाग और एचएस प्रणय यहां चीन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। थाईलैंड ओपन सुपर 300 चैंपियन देविका ने शुरुआती गेम हारने के बाद वापसी की कोशिश की, लेकिन वह लय बरकरार नहीं रख सकीं और महिला एकल के पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से 19-21, 21-19, 13-21 से हार गईं।

प्रणय का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह पुरुष एकल के पहले दौर में मलेशिया के लियोन जून हाओ से सीधे गेम में 10-21, 14-21 से हार गए। जापान ओपन की विजेता पीवी सिंधू बुधवार को हमवतन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
