घरेलू क्रिकेट में व्यस्तता बनी रिंकू-प्रिया की शादी टलने की वजह
भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह और जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख टल गई है। यह शादी वाराणसी के होटल ताज में 18 नवंबर को होनी थी। लेकिन अब इस तारीख को आगे के लिए टाल दिया गया है। साभार…

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह और जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख टल गई है। यह शादी वाराणसी के होटल ताज में 18 नवंबर को होनी थी। लेकिन अब इस तारीख को आगे के लिए टाल दिया गया है।

शादी की अगली तारीख जल्द सामने आने की उम्मीद है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि अब यह शादी वाराणसी में न हो। दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है।
इस बारे में प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज ने बताया कि रिंकू की घरेलू क्रिकेट में व्यस्तता के कारण शादी की डेट आगे बढ़ाई गई है। अक्टूबर से फरवरी के बीच रिंकू सिंह प्रदेश की टीम की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। इसके बाद रिंकू और प्रिया शादी करेंगे।
बता दें कि 8 जून को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों की सगाई हुई थी। रिंग सेरेमनी लखनऊ के पांच सितारा होटल में रखी गई थी। इस समारोह में क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। दोनों की शादी इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होनी थी।
बताया जा रहा है कि होटल में मेहमानों के लिए कमरों की बुकिंग भी कर ली गई थी लेकिन अक्टूबर से फरवरी के बीच घरेलू क्रिकेट में रिंकू सिंह व्यस्त रहेंगे। इसके कुछ दिनों बाद ही आईपीएल शुरू हो जाएगा। इसमें रिंकू सिंह की व्यस्तता के चलते शादी की डेट टालनी पड़ी है। कहा जा रहा है कि अब आईपीएल 2026 के बाद शादी की तारीख तय की जाएगी।
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और कई क्रिकेटरों ने शिरकत की थी। समारोह में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने डांस भी किया था। रिंकू सिंह ने जब अंगूठी पहनाई तो प्रिया सरोज काफी भावुक हो गई थीं।
ये भी पढ़े : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने की सगाई, एक नई पारी का आगाज
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
