द इंडियन व्यू

ग्लेन मैक्सवेल का वनडे से संन्यास : एक युग का अंत

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। सोमवार 2 जून को ग्लेन मैक्सवेल ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में…

Ragwendra P Singh
June 2, 2025
2 min read
ग्लेन मैक्सवेल का वनडे से संन्यास : एक युग का अंत

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। सोमवार 2 जून को ग्लेन मैक्सवेल ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था।

साभार : गूगल

स्टीव स्मिथ ने भी उस टूर्नामेंट के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वे आईपीएल 2025 में नजर आए, लेकिन चोट के कारण कुछ ही मैचों के बाद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

https://www.instagram.com/finalwordcricket/reel/DKY3riootnf/

2012 में ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ग्लेन मैक्सवेल दो बार के वर्ल्ड कप चैंपियन हैं। उन्होंने 149 वनडे मैचों में 4000 के करीब रन बनाए, जबकि गेंदबाज के तौर पर उनको 79 विकेट मिले। वे जब बल्लेबाजी करते थे तो प्रोपर बल्लेबाज नजर आते थे और जब गेंदबाजी करते थे तो प्रोपर ऑफ स्पिनर नजर आते थे।

https://www.instagram.com/cricketcomau/p/DKY3b3oJZgU/

एक बड़े मैच विनर पर ऑस्ट्रेलिया के लिए रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में उनका दोहरा शतक आज भी सभी को याद है, क्योंकि वह विषम परिस्थितियों में आया था। ग्लेन मैक्सवेल ने अपने रिटायरमेंट को लेकर चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली को पहले ही बता दिया था।

https://www.instagram.com/cricketcomau/reel/DKY0yVWJ57j/

फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 36 वर्षीय मैक्सवेल ने बता दिया था कि वे 2027 वनडे विश्व कप तक नहीं खेल पाएंगे। मैक्सवेल ने फाइनल वर्ड पॉडकास्ट में बताया, "मैंने उसी समय उनसे कह दिया था कि 'मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा (2027 वनडे विश्व कप में खेलना) कर पाऊंगा।"

https://www.instagram.com/t20vision/reel/DKY0sbFBuIt/

ग्लेन मैक्सवेल ने बताया, "मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि मेरी जगह पर लोगों के लिए योजना बनाई जाए, उन्हें इस पर काम करना चाहिए और 2027 विश्व कप के लिए उस स्थान को अपना बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

https://www.instagram.com/cricketcomau/p/DKY0CkTJ1Dq/

उम्मीद है कि उन्हें पर्याप्त लीड-इन मिलेगा जहां वे उस भूमिका में सफल हो सकें।" मैक्सवेल ने 3990 रन, 4 शतक और 23 अर्धशतकों के साथ बनाए हैं। 201 रन उनका बेस्ट स्कोर है, जो कि वनडे क्रिकेट के इतिहास की सर्वकालिक महान पारियों में से एक है।

https://www.instagram.com/glennmaxwelldotlive/reel/DKYzozlMI3L/

https://www.instagram.com/abc_sport/p/DKYzdN9g2Vq/

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।