गोयल ने 2030 तक भारत-यूके के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का किया आह्वान
नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के कारोबारियों से कहा कि वे भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार एग्रीमेंट (सीईटीए) से बने मौकों का इस्तेमाल व्यापार,…

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के कारोबारियों से कहा कि वे भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार एग्रीमेंट (सीईटीए) से बने मौकों का इस्तेमाल व्यापार, निवेश, पार्टनरशिप और रोजगार बढ़ाने में करें।केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-यूके संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (जेटको) की बैठक के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने साल 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का भी आह्वान किया।भारत-यूके संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (जेटको) की 16वें सेशन के तहत जेटको बिजनेस प्लेनरी को संबोधित करते हुए गोयल ने बताया कि दोनों देशों को 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना करने और 'भारत-यूके के विजन 2035' को ज्यादा आर्थिक महत्वाकांक्षा और सहयोग के लिए एक रूपरेखा को बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए।गोयल ने अपने संबोधन में भारत और यूके की एक-दूसरे की पूरक खूबियों पर जोर दिया और व्यापार में विविधता लाने तथा निर्यात के नए मौकों को तलाशने का भी आह्वान किया। गोयल ने भारत-यूके सहयोग के लिए पांच प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की, जिनमें स्वच्छ ऊर्जा और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं।वहीं, यूके के व्यापार, इनोवेशन, विज्ञान और व्यापार मामलों के सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट, जोनाथन रेनॉल्ड्स ने भारत-यूके व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सीईटीए को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत-यूके आर्थिक संबंधों के अगले चरण के तौर पर टेक्नोलॉजी सहयोग को रेखांकित किया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार, नवाचार, विज्ञान एवं व्यापार राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ में 16वीं भारत-ब्रिटेन संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (जेटको) की बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…
थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…
ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा
नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…
