गुजरात उपचुनाव: विसावदर सीट से आआपा आगे, कडी में भाजपा की मजबूत स्थिति
गांधीनगर : गुजरात की विसावदर और कडी विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। कडी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावडा बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं विसावदर सीट पर…

गांधीनगर : गुजरात की विसावदर और कडी विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। कडी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावडा बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी (आआपा) उम्मीदवार गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, 11 राउंड की गिनती के बाद गुजरात की कडी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजेंद्रकुमार को 49288 वोट मिले हैं। वह कांग्रेस उम्मीदवार से 21021 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा 28267 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं। आआपा उम्मीदवार भाजपा के किरीट पटेल से 5658 वोटों से आगे हैं। गोपाल इटालिया 38710 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार 33052 वोटों के साथ तथा तीसरे नंबर पर कांग्रेस के नितिन रणपरिया 3750 वोट के साथ हैं। मतगणना के और भी राउंड अभी बाकी हैं। अंतिम नतीजों का इंतजार है।
