गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 7 चीजें, शनि दोष समेत इन समस्याओं से मिलेगी मुक्ति
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गंगा दशहरा का पावन पर्व 5 जून 2025 को मनाया जा रहा है. इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरण हुई थी इस लिए इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगा स्नान और दान का…

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गंगा दशहरा का पावन पर्व 5 जून 2025 को मनाया जा रहा है. इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरण हुई थी इस लिए इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है.
ऐसा माना जाता है कि गंगा दशहरा पर जो लोग सच्ची श्रद्धा से पूजा करते हैं उन्हें सुख और शांति की प्राप्ति होती है. गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आइए जानते हैं दशहरा पर गंगा को कौन सी विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए...
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें-
गंगाजल अर्पित करें
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी पाप नष्ट हो जाते हैं.
दूध अर्पित करें
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
बेलपत्र अर्पित करें
भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय है. इसलिए गंगा दशहरा के इस शुभ दिन पर कम से कम 3 या 5 बेलपत्र अवश्य चढ़ाएं. इससे भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी. साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होगी.
सफेद चंदन का लेप अर्पित करें
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप लगाने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही साधक को मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है.
चावल चढ़ाएं
गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से सुख-सौभाग्य बढ़ता है और घर में लक्ष्मी का वास होता है.
सफेद फूल
गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाएं. सफेद फूलों को चढ़ाने से घर में खुशहाली आती है.
शमी पत्र अर्पित करें
अगर आप शनि दोष से परेशान हैं तो गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाएं. ऐसा करने से शनि दोष से राहत मिलती है.Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
