द इंडियन व्यू

गंगा दशहरा पर जरूर आजमाएं ये सरल उपाय

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का बेहद ही खास महत्व है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं. इस दिन गंगा में पवित्र स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि भागीरथ की कठोर तपस्या के बाद इसी दिन…

Ragwendra P Singh
May 31, 2025
2 min read
गंगा दशहरा पर जरूर आजमाएं ये सरल उपाय

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का बेहद ही खास महत्व है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं. इस दिन गंगा में पवित्र स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि भागीरथ की कठोर तपस्या के बाद इसी दिन मां लक्ष्मी धरती पर अवतरित हुई थीं. इसी कारण इस दिन को ज्येष्ठ दशहरा के नाम से भी जाना जाता है. शास्त्र में कुछ ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें गंगा दशहरा के दिन करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलने और धन लाभ के योग बनते हैं. ऐसे में गंगा दशहरा पर कुछ उपाय करने से आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी...

हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 04 जून 2025 को रात्रि 11:54 बजे प्रारंभ होगी और तिथि का समापन 6 जून 2025 को प्रातः 2:15 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार इस बार गंगा दशहरा का पर्व 5 जून 2025 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा.

अगर आप अपने करियर या व्यापार में आर्थिक मंदी से गुजर रहे हैं या कोई नया काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं, तो गंगा दशहरा के दिन एक साफ कागज पर गंगा स्त्रोत की सूची लिखें और पूजा करने के बाद उस कागज को पीपल के पेड़ के नीचे दबा दें. ऐसा करने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है और धन लाभ होता है.

गंगा दशहरा के दिन सुबह गंगा नदी में स्नान करें. अगर संभव हो तो नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें और शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें तथा दो लोटे में जल लेकर सूर्य को अर्घ्य दें, ऐसा करने वाले को करियर में सफलता मिलती है.

-घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए गंगा दशहरा के दिन पूरे घर में गंगाजल छिड़काव करें.

-गंगा दशहरा के दिन एक नारियल पर काला धागा बांधें, शिवलिंग का अभिषेक करें.

-इस दिन शाम के समय बहते जल में नारियल प्रवाहित करें.

-गंगा स्नान के बाद सुपारी, आम, जल से भरा घड़ा, फल व अन्य सामग्री दान करें.

-कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसके कष्ट दूर हो जाते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…