क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा: 33 की उम्र में लिया संन्यास
दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विस्फोटक बल्लेबाज क्लासेन ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। Heinrich Klaasen (@heinie45)…

दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विस्फोटक बल्लेबाज क्लासेन ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया।

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज और दुनिया के सबसे बेहतरीन सफेद गेंद के खिलाड़ियों में से एक हेनरिक क्लासेन ने 33 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा बोला। हेनरिक क्लासेन ने अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट में 104 रन, 60 वनडे में 2141 रन और 58 टी20 मैचों में 1000 रन बनाए। उन्होंने फरवरी 2018 में केपटाउन में भारत के खिलाफ वनडे में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

हेनरिक क्लासेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह मेरे लिए दुखद दिन है क्योंकि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया है। मुझे ये फैसला करने में काफी समय लगा कि मेरे और मेरे परिवार के भविष्य के लिए क्या बेहतर है।'' उन्होंने आगे लिखा, “पहले दिन से ही, अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान था और यह वह सब कुछ था जिसके लिए मैंने एक युवा लड़के के रूप में काम किया था और जिसका सपना देखा था। मैं अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि यह फैसला मुझे ऐसा करने की अनुमति देगा।”

पिछले साल जनवरी में 32 वर्षीय क्लासेन ने सफेद गेंद वाले क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हेनरिक क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए पिछले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2025 का भी हिस्सा थे। आईपीएल के 18वें सीजन में क्लासेन ने 13 मैचों में 44.27 के औसत से 487 रन बनाए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए एक शतक और एक अर्धशतक लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
