क्या आप भी गलत तरीक से धोते हैं हाथ, तो जानिए हाथ धोने का सही तरीका
देश भर में एक बार फिर से कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं मानसून का सीजन आने से अन्य संक्रमण से संबंधित बीमारियां भी सामने आने लगती है. इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप पर्सनल हाइजीन का…

देश भर में एक बार फिर से कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं मानसून का सीजन आने से अन्य संक्रमण से संबंधित बीमारियां भी सामने आने लगती है. इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप पर्सनल हाइजीन का ध्यान जरूर रखें. वहीं इन सभी चीजों के लिए हमारे हाथ एक अहम भूमिका निभाते है. लेकिन बहुत कम लोगों को हाथ धोने का सही तरीका पता है.
हैंड वॉश करने का सही तरीका
हैंड वॉश के टाइम ‘सुमंक’ को अपनाना चाहिए. ‘सुमंक’ अंग्रेजी के लेटर ‘एसयूएमएएनके’ से मिलकर बना है. यूनीसेफ के अनुसार, इन 6 प्रक्रिया में कम से कम 40 सेकंड तक साबुन से हाथ धोना चाहिए, फिर साफ पानी से धोकर सुखाना चाहिए.
‘एस’ का मतलब है ‘सीधा’- यानी धोते हुए साबुन से पहले सीधी हथेलियों को बारी-बारी से घिसें.
‘यू’ का मतलब है ‘उल्टा’- जिसके अनुसार हाथों को उल्टा करके भी बारी-बारी से रगड़े.
‘एम’ मतलब ‘मुट्ठी’- यानी मुट्ठी बंद करने के बाद भी हाथों को साबुन से अच्छी तरह रगड़े.
‘ए’ का मतलब है अंगूठे- यानी मुट्ठी बंद कर हाथों को रगड़ने के बाद अंगूठों को भी ठीक से रगड़ें.
‘एन’ का मतलब है ‘नाखून’- यानी अपने नाखूनों को भी अच्छी तरह साफ करें.
‘के’ कलाई को दर्शाता है- यानी सबसे अंत में अपनी कलाइयों को भी ठीक से रगड़ें.
प्रभावी तरीका
स्वच्छ भारत मिशन के अनुसार, सही तरीके से हाथ धोने से बीमारियों से बचा जा सकता है. साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोने की आदत डालकर, न केवल स्वस्थ भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं बल्कि कई बीमारियों को पनपने से भी रोक सकते हैं. नियमित रूप से ‘सुमंक’ विधि अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है.Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
