द इंडियन व्यू

केकेएफआई ने तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण से खो-खो के वैश्विक दृष्टिकोण को बढ़ाया आगे

गुरुग्राम : हाल ही में संपन्न कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता के बाद, भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) अंतरराष्ट्रीय खो-खो महासंघ (आईकेकेएफ) के तत्वावधान में तकनीकी अधिकारियों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम…

Ragwendra P Singh
June 11, 2025
3 min read
केकेएफआई ने तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण से खो-खो के वैश्विक दृष्टिकोण को बढ़ाया आगे

गुरुग्राम : हाल ही में संपन्न कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता के बाद, भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) अंतरराष्ट्रीय खो-खो महासंघ (आईकेकेएफ) के तत्वावधान में तकनीकी अधिकारियों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

100 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारियों के भाग लेने की संभावना

यह गहन रिफ्रेशर प्रोग्राम 12 जून (गुरुवार) से शुरू होगा और 15 जून (रविवार) तक श्री गुरु गोबिंद सिंह त्रिशताब्दी विश्व विद्यालय (एसजीटी विश्वविद्यालय), बुढेड़ा में चलेगा।

पहली बार अंतरराष्ट्रीय महासंघों को भी ऑनलाइन कोर्स में शामिल होने का विकल्प  

भारत के 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 100 से अधिक तकनीकी अधिकारी और ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, मलेशिया और श्रीलंका सहित 15 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने इस कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है।

एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में, केकेएफआई ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महासंघों को ऑनलाइन भागीदारी का विकल्प भी दिया है, जिससे भौगोलिक सीमाओं से परेज्ञान साझा करना और वैश्विक सहभागिता संभव हो पाई है।

यह कोर्स तकनीकी सटीकता के साथ-साथ समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे अधिकारियों को उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं कासंचालन पेशेवर रूप से करने के लिए आवश्यक कौशल, आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान किया जा सके।

इस पहल के बारे में बात करते हुए, भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा, "हम खो-खो में श्रेष्ठ तमप्रथाओं को लागूकर खेल के समग्र स्तर को ऊंचा उठा रहे हैं।

यह रिफ्रेशर कोर्स तकनीकी अधिकारियों को नवीनतम जानकारी और अद्यतन कौशल प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे समकालीन विकास और पेशेवर मानकों के अनुरूप कार्य कर सकें।"

तकनीकी अधिकारियों का यह पाठ्यक्रम 2 जून से 11 जून तक आयोजित सफल उन्नत स्तर III-A कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद हो रहा है, जिसमें लगभग 20 अंतरराष्ट्रीय कोचों और 100 से अधिक भारतीय कोचों ने सक्रिय भागीदारी की थी।

पिछले कुछ वर्षों में, खो-खो एक पारंपरिक भारतीय खेल से एक गतिशील और पेशेवर रूप से संगठित खेल के रूप में विकसित हुआ है। इस प्रकार की पहलों के माध्यम से, भारतीय खो-खो महासंघ न केवल भारत को खो-खो के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और ज्ञान साझाकरण को भी बढ़ावा दे रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान और संरचित प्रस्तुतियां शामिल हैं, जो आधुनिक समय की तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों को कवर करेंगी:

·  अंतरराष्ट्रीय खो-खो महासंघ (आईकेकेएफ) के नियम और विनियम

· खो-खो की पारिभाषिक शब्दावली

·  खो-खो में उपयोग किए जाने वाले संकेत

· ऑफिसिएटिंग की प्रक्रिया

· प्रतियोगिताओं के दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका और कार्यप्रणाली

· स्कोर शीट भरने की विधि

·  तकनीकी अधिकारियों के लिए व्यक्तित्व विकास

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।