द इंडियन व्यू

कुश्ती में भारत को झटके, प्रिया मलिक, रजत रुहाल और दीपांशी शुरुआती दौर में हारे

एशियाई खेलों में कुश्ती के मुकाबलों में भारतीय पहलवानों के लिए शुक्रवार की सुबह निराशाजनक रही। महिला 76 किग्रा वर्ग में प्रिया मलिक, पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा में रजत रुहाल और महिला 50 किग्रा में दीपांशी को अपने-अपने…

Ragwendra P Singh
October 2, 2026
2 min read
कुश्ती में भारत को झटके, प्रिया मलिक, रजत रुहाल और दीपांशी शुरुआती दौर में हारे

एशियाई खेलों में कुश्ती के मुकाबलों में भारतीय पहलवानों के लिए शुक्रवार की सुबह निराशाजनक रही। महिला 76 किग्रा वर्ग में प्रिया मलिक, पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा में रजत रुहाल और महिला 50 किग्रा में दीपांशी को अपने-अपने शुरुआती मुकाबलों में हार मिली।

@Media_SAI

महिला 76 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में प्रिया मलिक को किर्गिस्तान की ऐपेरी मेदेत किजी ने 6-1 से हराया। भारतीय पहलवान पूरे मुकाबले में बढ़त बनाने में सफल नहीं हो सकीं और उन्हें पहले ही दौर में हारकर बाहर होना पड़ा। पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा के राउंड ऑफ 16 में रजत रुहाल को कजाकिस्तान के येदिगे कासिमबेक ने 8-3 से मात दी। पहले दौर में रजत पर निष्क्रियता की चेतावनी मिली और कासिमबेक ने एक अंक हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई।

दूसरे दौर में रजत ने शानदार वापसी करते हुए कजाक पहलवान के पैर पर हमला किया और टेकडाउन से दो अंक हासिल कर 2-1 की बढ़त बनाई। कासिमबेक को भी निष्क्रियता की चेतावनी मिली। इसके बाद रजत ने अच्छी रक्षात्मक कुश्ती करते हुए एक और अंक हासिल किया और स्कोर 3-1 कर दिया।

@Media_SAI

हालांकि मुकाबले के अंतिम मिनट में कासिमबेक ने लेग लेस से रजत को मुश्किल में डाल दिया और लगातार अंक जुटाते हुए बढ़त बना ली। अंत में कजाक पहलवान ने मुकाबला 8-3 से अपने नाम कर लिया।

महिला 50 किग्रा वर्ग में भारतीय युवा पहलवान दीपांशी को जापान की दिग्गज पहलवान यूई सुसाकी ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-0 से हराया। सुसाकी ने शुरुआत में दीपांशी को मैट से बाहर कर एक अंक हासिल किया। इसके बाद टेकडाउन और रोल के जरिए बढ़त बढ़ाते हुए पहले दौर के अंत तक 7-0 की बढ़त बनाई।

@Media_SAI

दूसरे दौर में सुसाकी ने एक और टेकडाउन के साथ स्कोर 9-0 किया और फिर एक और सफल दांव से 11-0 की बढ़त हासिल कर मुकाबला तकनीकी श्रेष्ठता से जीता। सुसाकी के फाइनल में पहुंचने की स्थिति में दीपांशी को रेपेचेज से कांस्य पदक के लिए उतरने का मौका मिल सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।