द इंडियन व्यू

कुक्कीवान ब्लैक बेल्ट हासिल कर ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नौ ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवान (दक्षिण कोरिया) से जारी ब्लैक बेल्ट प्रमाणपत्र प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सभागार में आयोजित…

Ragwendra P Singh
August 2, 2026
1 min read
कुक्कीवान ब्लैक बेल्ट हासिल कर ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नौ ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवान (दक्षिण कोरिया) से जारी ब्लैक बेल्ट प्रमाणपत्र प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सभागार में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो एग्जामिनर एवं मास्टर डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

डॉ. सैयद रफत ने अपने संबोधन में कहा कि कुक्कीवान ब्लैक बेल्ट ताइक्वांडो खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी योग्यता का प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में अधिराज सिंह, माही यादव, वैशान्वी रंजन, अभिमुदय तिवारी, आरुष कश्यप, युवराज सिंह, अंश कनौजिया और वान्या शर्मा शामिल रहे। वहीं अबरार को ब्लैक बेल्ट सेकेंड डॉन का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर मोहम्मद नदीम, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी, राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित डिम्मी तिवारी तथा वरिष्ठ ताइक्वांडो प्रशिक्षक तौकीर अली सहित अनेक खिलाड़ी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।