द इंडियन व्यू

कीर्ति-अंकिता-कुमकुम की तिकड़ी ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर जीता गोल्ड

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेल 2026 में इतिहास रचते हुए शुक्रवार को दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। कीर्ति शर्मा, अंकिता भकत और कुमकुम मोहोड की तिकड़ी ने इस जीत के साथ एशियाई खेलों में दक्षिण…

Ragwendra P Singh
October 3, 2026
3 min read
कीर्ति-अंकिता-कुमकुम की तिकड़ी ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर जीता गोल्ड

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेल 2026 में इतिहास रचते हुए शुक्रवार को दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। कीर्ति शर्मा, अंकिता भकत और कुमकुम मोहोड की तिकड़ी ने इस जीत के साथ एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के 44 साल से चले आ रहे दबदबे को समाप्त किया। सेमीफाइनल में भारत ने मजबूत चीन को 5-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

दक्षिण कोरिया और चीन के तीरंदाजों की दबाव में भी शांत और काफी सटीक प्रदर्शन के लिए पहचान रही है, लेकिन भारतीय टीम ने इस मुकाबले में उसी अंदाज में जवाब दिया। फाइनल के तनावपूर्ण पलों को याद करते हुए कीर्ति शर्मा ने कहा कि मानसिक मजबूती ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मीडिया से बातचीत में कीर्ति ने कहा, हम अपने विरोधियों के बारे में नहीं सोच रहे थे। हमारा पूरा ध्यान अपने प्रदर्शन और उस प्रक्रिया पर था, जिसे हमने प्रशिक्षण के दौरान अपनाया था। हम तीनों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना था और एक-दूसरे पर भरोसा करना था। हमने नतीजे के बारे में नहीं सोचा और अपना 100 प्रतिशत देने पर ध्यान दिया।

साभार : गूगल

हरियाणा की रहने वाली कीर्ति ने बोला कि खिताबी मुकाबले में उन्हें हरियाणवी जुझारूपन का भी पूरा इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने कहा, हम जानते थे कि अगर हमसे छोटी सी भी गलती होती है तो हमारी प्रतिद्वंद्वी टीम मुकाबला अपने पक्ष में कर सकती है। लेकिन हम मजबूती से डटे रहे और पहले तीर से लेकर आखिरी तीर तक अपनी तीव्रता कायम रखी।

हजारीबाग स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र में कोच उधम सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास करने वाली कीर्ति ने कहा कि भारत के कंपाउंड तीरंदाजों की शानदार सफलता ने रिकर्व टीम को चीन और दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुश्किल मुकाबलों से पहले काफी प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, कंपाउंड स्पर्धाओं के बाद हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था। जिस दिन हमने लगातार तीन स्वर्ण पदक जीते, वह भारत के लिए भाग्यशाली दिन था। इससे हमें काफी प्रेरणा मिली। हम भी उनकी उपलब्धि को दोहराना चाहते थे। कीर्ति ने कहा, हम मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार थे और अपनी स्पर्धा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

एशियाई खेलों में भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने इससे पहले पुरुष टीम, महिला टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे। इसके बाद महिला रिकर्व टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए तीरंदाजी में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।