काउंटी क्रिकेट डेब्यू में तिलक वर्मा ने जड़ा शानदार शतक
चेल्म्सफोर्ड : भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप में अपने डेब्यू मैच में शतक जड़कर शानदार शुरुआत की। हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए उन्होंने एसेक्स के खिलाफ काउंटी ग्राउंड, चेल्म्सफोर्ड में यह…

चेल्म्सफोर्ड : भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप में अपने डेब्यू मैच में शतक जड़कर शानदार शुरुआत की। हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए उन्होंने एसेक्स के खिलाफ काउंटी ग्राउंड, चेल्म्सफोर्ड में यह कारनामा किया।
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक ने अपने अपने कल के स्कोर 98 को आगे बढ़ाते हुए 239 गेंदों में अपना छठा फर्स्ट क्लास शतक पूरा किया। हालांकि, वे इसके तुरंत बाद साउथ अफ्रीकी ऑफ-स्पिनर साइमन हार्मर का शिकार हो गए। उन्होंने 241 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के इंटरनेशनल ऑलराउंडर लियाम डॉसन के साथ पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की अहम साझेदारी की। डॉसन ने इस दौरान अपना 18वां फर्स्ट क्लास शतक भी पूरा किया।
तिलक वर्मा ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में छह शतक लगाए हैं— जिनमें से तीन रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए, एक इंडिया ए की ओर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ और एक दलीप ट्रॉफी में पिछले साल आया था।
हालांकि, तिलक ने 2019 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था, लेकिन उनके सभी छह शतक पिछले तीन वर्षों (सितंबर 2022 के बाद) में आए हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तिलक वर्मा का आईपीएल 2025 सीजन कुछ खास नहीं रहा था, जिसमें उन्होंने 13 पारियों में 31.8 की औसत और 138.30 के स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए थे। इस दौरान वे सिर्फ दो अर्धशतक ही लगा सके थे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
