द इंडियन व्यू

करुण नायर के टेस्ट में दमदार वापसी पर गौतम गंभीर ने कहा- यह कभी आसान नहीं होता

नई दिल्ली : बीसीसीआई.टीवी की ओर से जारी एक वीडियो में गंभीर ने कहा, "वापसी कभी आसान नहीं होती। जिस तरह से करुण ने रन बनाए और हार न मानने वाला रवैया दिखाया, वो पूरी टीम के लिए प्रेरणास्रोत है। करुण, एक बार फिर टीम में…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
करुण नायर के टेस्ट में दमदार वापसी पर गौतम गंभीर ने कहा- यह कभी आसान नहीं होता

नई दिल्ली : बीसीसीआई.टीवी की ओर से जारी एक वीडियो में गंभीर ने कहा, "वापसी कभी आसान नहीं होती। जिस तरह से करुण ने रन बनाए और हार न मानने वाला रवैया दिखाया, वो पूरी टीम के लिए प्रेरणास्रोत है। करुण, एक बार फिर टीम में आपका स्वागत है।"

करुण नायर ने आखिरी बार 2017 में टेस्ट मैच खेला था, कुछ ही महीनों बाद जब वह भारत की ओर से टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। इसके बाद उनका करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उन्हें कर्नाटक टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन करुण ने हार नहीं मानी और 2023-24 सीजन से पहले विदर्भ की ओर से प्रोफेशनल खिलाड़ी के रूप में रणजी खेलने का फैसला लिया।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने शानदार वापसी की और 16 पारियों में 863 रन बनाकर चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने। इसमें उनके चार शतक शामिल थे।

करुण ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में दोहरा शतक जड़कर अपने बेहतरीन फॉर्म का संकेत दिया। दोनों अभ्यास मैचों को मिलाकर वह इंडिया A के टॉप स्कोरर रहे, जिनके बल्ले से 259 रन निकले।

करुण नायर का इंग्लैंड में प्रदर्शन पहले भी शानदार रहा है। नॉर्थैम्पटनशायर की ओर से काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-1 में खेलते हुए उन्होंने 14 पारियों में 56.61 की औसत से रन बनाए। इसमें दो शतक शामिल थे, जिसमें एक नाबाद 202 रन की पारी भी थी।

गंभीर का यह समर्थन ऐसे समय में आया है जब भारत की टेस्ट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल की शुरुआत होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।