कभी कभी गलत बना घर भी क्यों नहीं करता नुकसान
घर में सुख शांति और बरकत के लिए वास्तु अनुरूप निर्माण जरूरी होता है। कई बार कई लोगों के घर का निर्माण वास्तु अनुरूप न होने पर भी उनको दिक्कत नहीं आती और वो फिर वास्तु को बेकार का मिथक बताने लगते है। दरअसल, आपके घर और…

घर में सुख शांति और बरकत के लिए वास्तु अनुरूप निर्माण जरूरी होता है। कई बार कई लोगों के घर का निर्माण वास्तु अनुरूप न होने पर भी उनको दिक्कत नहीं आती और वो फिर वास्तु को बेकार का मिथक बताने लगते है। दरअसल, आपके घर और आपकी कुंडली का भी संबंध होता है। जो ग्रह हमारी कुंडली में प्रभावित करते हैं, उनका आपके घर में भी एक निर्धारित स्थान होता है जिसे पद कहते है।
अब होता क्या है कि जैसे आपके घर में चंद्रमा का स्थान दूषित है। लेकिन, फिर भी गृह स्वामी को कोई परेशानी नहीं आ रही। इसका सीधा मतलब ये है कि कुंडली में चंद्रमा बहुत मजबूत है। चूंकि कुंडली के ग्रह चलायमान होते हैं और घर अडिग है। ऐसे में जब चंद्रमा कुंडली में कमजोर होगा तब घर का चंद्रमा का दूषित स्थान हावी हो जाएगा और दिक्कत शुरू हो जाएगी।
दरअसल, घर का निर्माण हमारे शास्त्रों में उल्लेख है। जो पुराने भवन निर्माण मिस्त्री होते थे उन्हें इन सबका पूरा ज्ञान था। आज के इंजीनियर से कई गुना अधिक वे जानकार थे। यही कारण था कि पुराने महलों, किलों और पुरानी हवेलियों में सब कुछ वास्तु सम्मत होता था। जो अब देखने को नहीं मिलता।
आज भी कई जगह पुरानी ज्ञान शक्ति को संजोए रखने वाले कारीगर है जो ये बता देते हैं कि घर में कहां रसोई होगी, कहां टॉयलेट होगा, कहां पानी का टैंक बनेगा और कहां पूजा घर होगा। हमारी तो आपको यही सलाह है कि आप अपने घर के निर्माण में लाखों रुपए खर्च करते हैं तो कम से कम वास्तुशास्त्री के निर्देशन में नक्शा और निर्माण कराएं। इस पर कुछ हजार का खर्च तो होगा लेकिन मान कर चलिए की आपका जीवन बहुत आनंदमय रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
