द इंडियन व्यू

ओरियनप्रो शतरंज टूर्नामेंट : मुंबई में 17 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती

मुंबई में 17 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों के 40 लाख रुपये इनामी ऑरियनप्रो अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट और जूनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद है जिसका आयोजन 16 से 24 जून तक…

Ragwendra P Singh
June 15, 2025
1 min read
ओरियनप्रो शतरंज टूर्नामेंट : मुंबई में 17 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती

मुंबई में 17 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों के 40 लाख रुपये इनामी ऑरियनप्रो अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट और जूनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद है जिसका आयोजन 16 से 24 जून तक एक साथ किया जाएगा।

साभार : गूगल

ग्रैंडमास्टर वर्ग में जॉर्जिया के ग्रैडमास्टर लेवन पंतसुलाइया को शीर्ष वरीयता मिली। आर्मेनिया के ग्रैंडमास्टर पेट्रोसियन मैनुअल दूसरे वरीय हैं जबकि जॉर्जिया के ही ग्रैंडमास्टर लुका पेइचाद्जे को तीसरी वरीयता मिली है।

फिडे मास्टर अंश नेरुरकर जूनियर वर्ग में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। पुडुचेरी के मधेश कुमार और महाराष्ट्र के अविरत चौहान के कड़ी चुनौती पेश करने की उम्मीद है। स्टार आकर्षण श्रीलंका की महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर ओशिनी गुणवर्धना हैं जिनकी उपस्थिति प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय चुनौती और उत्साह जोड़ती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।