ओपन नेशनल बास्केटबॉल में यूपी का दमदार प्रदर्शन, बालकों को रजत और बालिकाओं को कांस्य
विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित ओपन नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। बालक वर्ग में रजत पदक और बालिका वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। बालक टीम अपने पूल…

विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित ओपन नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। बालक वर्ग में रजत पदक और बालिका वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। बालक टीम अपने पूल में दूसरे स्थान पर रही, जबकि बालिका टीम अपने पूल में तीसरे स्थान पर रही।
बालक वर्ग का प्रदर्शन: नॉकआउट चरण में उत्तर प्रदेश के बालकों ने कर्नाटक को एकतरफा 66-35 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 66-55 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह बालक टीम का लगातार चौथा पदक है।
बालिका वर्ग का प्रदर्शन: बालिकाओं ने नॉकआउट चरण में मध्य प्रदेश को 55-29 से एकतरफा हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में तमिलनाडु से हारने के बाद तीसरे स्थान के मुकाबले में कर्नाटक को एकतरफा हराकर कांस्य पदक जीता। कई वर्षों के इंतजार के बाद पहली बार बालिका टीम ने ओपन नेशनल में पदक हासिल किया है।

इस सफलता में कोच अमरजीत सिंह, उमर मिर्जा और अजीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
