ऑरियनप्रो शतरंज: रोमांचक मुकाबला, पांच खिलाड़ी संयुक्त बढ़त पर
भारतीय ग्रैंडमास्टर एम ललित बाबू और आर्मेनिया के आर्सेन दावत्यान ने रविवार को ऑरियनप्रो इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर एवं जूनियर शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में अपने मैच ड्रॉ खेले जिससे अन्य खिलाड़ियों को उनकी बराबरी पर…

भारतीय ग्रैंडमास्टर एम ललित बाबू और आर्मेनिया के आर्सेन दावत्यान ने रविवार को ऑरियनप्रो इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर एवं जूनियर शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में अपने मैच ड्रॉ खेले जिससे अन्य खिलाड़ियों को उनकी बराबरी पर पहुंचने का मौका मिला।

इस प्रतियोगिता में छह दौर की बाजियां खेली जा चुकी हैं तब पांच खिलाड़ी 5.5 अंक लेकर संयुक्त बढ़त पर हैं जिससे मुकाबला रोमांचक बन गया है।
इंडोनेशिया के अंतरराष्ट्रीय मास्टर नायका बुद्धिधर्मा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जॉर्जिया के ग्रैंडमास्टर लेवन पंत्सुलिया के साथ ड्रॉ खेल कर अपनी छाप छोड़ी। अंडर-13 वर्ग में अंश नंदन नेरुरकर और मधेश कुमार ने शीर्ष बोर्ड पर कड़े मुकाबले के बाद अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा। वे 5.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
