द इंडियन व्यू

'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी, शंकर महादेवन ने बांधा समां

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो रहा है। हालांकि उससे पहले क्लोजिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। साभार : गूगल इसके साथ ही ये…

Ragwendra P Singh
June 3, 2025
1 min read
'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी, शंकर महादेवन ने बांधा समां

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो रहा है। हालांकि उससे पहले क्लोजिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया।

साभार : गूगल

इसके साथ ही ये सेरेमनी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित रहा। भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए थे। क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर शंकर महादेवन और उनके बेटे सिद्धार्थ और शिवम महादेवन ने देशभक्ति गीतों से लोगों को रोमांचित कर दिया।

https://twitter.com/IPL/status/1929887532101317011

इतना ही नहीं फैन्स को इन गानों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। इसमें पिछले कुछ हफ्तों में सशस्त्र बलों के प्रति टीमों की श्रद्धांजलि भी दिखाई गई है।

https://twitter.com/IPL/status/1929898103626399762

गायक शंकर महादेवन ने अपनी दमदार आवाज़ में ‘ऐ वतन’, ‘कंधों से मिलते हैं कंधे’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे लोकप्रिय देशभक्ति गीतों के जरिए सशस्त्र बलों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद फिल्म 83 का प्रेरणादायक गीत ‘लेहरा दो’ गूंजा और फिर फिल्म दस का जोश से भर देने वाला ‘हिंदुस्तानी’ सॉन्ग बजा। इन गीतों ने पूरे स्टेडियम का माहौल जोश और गर्व से भर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।