द इंडियन व्यू

एशेज में वापसी की अटकलों पर स्टोक्स ने लगाया विराम, बताया भविष्य का प्लान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर स्टोक्स ने अगले साल होने वाली एशेज सीरीज के लिए रिटायरमेंट से यू-टर्न की संभावना को खारिज कर दिया है। हालांकि, स्टोक्स ने अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा किया है। वह भविष्य में…

Ragwendra P Singh
August 4, 2026
2 min read
एशेज में वापसी की अटकलों पर स्टोक्स ने लगाया विराम, बताया भविष्य का प्लान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर स्टोक्स ने अगले साल होने वाली एशेज सीरीज के लिए रिटायरमेंट से यू-टर्न की संभावना को खारिज कर दिया है। हालांकि, स्टोक्स ने अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा किया है। वह भविष्य में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को कोचिंग देना चाहते हैं।

स्टोक्स ने जून में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद अचानक संन्यास ले लिया था, जिसमें इंग्लैंड को 1-2 से हार मिली। उन्होंने तीसरे टेस्ट के दौरान ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया।

स्टोक्स ने लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, ''मैं फिलहाल लेवल थ्री की कोचिंग कोर्स कर रहा हूं जबकि मैं अभी भी खेल रहा हूं। मैं चाहता हूं कि जिस दिन मेरा खेलना खत्म हो, उस समय तक कोचिंग की सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएं।

साभार : गूगल

तब किसी चीज का इंतजार करने की जरूरत नहीं हो। मैं क्रिकेट से जुड़े रहना चाहता हूं। मैं कोच बनना चाहता हूं। मुझे पता है कि खेलॉ से जुड़ने रहने के लिए मुझे क्या करना है। क्या मैं एक दिन इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? बिल्कुल। मैं ऐसा कर चाहूंगा। क्या मुझे लगता है कि ऐसा होगा? मुझे नहीं पता। कोई आइडिया नहीं।''

वहीं, पॉडकास्ट पर जब जोस बटलर ने वापसी की संभावना टटोलने की कोशिश की तो स्टोक्स ने कहा कि कहा कि यू-टर्न का कोई इरादा नहीं। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने हाल ही में कहा था कि अगर स्टोक्स अपना रिटायरमेंट वापस लेकर जून-अगस्त 2027 में इंग्लैंड में होने वाली अगली एशेज सीरीज में खेलते हैं तो यह किसी 'फेयरीटेल' जैसा होगा।

उन्होंने कहा, ''अगर आप उस सीरीज को प्रमोट करना चाहते हैं तो शायद यही वह एंगल होगा। आप चाहेंगे कि स्टोक्स रिटायरमेंट से वापस आएं।'' स्टोक्स ने रिटायरमेंट का ऐलान एक विवाद के बाद किया था, जिसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया।

लॉर्ड्स में सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद स्टोक्स देर रात एक बार में हुई हाथापाई के दौरान मौजूद थे, जिसमें टीम का एक सिक्योरिटी स्टाफ घायल हो गया था। हालांकि, स्टोक्स खुद उस झगड़े में शामिल नहीं थे, लेकिन वह और पेसर गस एटकिंसन पब में थे। उन्होंने इंग्लैंड टीम के 'कर्फ्यू' नियम का उल्लंघन किया था एटकिंसन को भी दूसरे टेस्ट से सस्पेंड किया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।