द इंडियन व्यू

एशियन गेम्स के पदकवीरों को मिलेगा बेहतर रिकवरी सिस्टम, धर्मशाला में सोना बाथ की तैयारी

देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की तैयारियों का प्रमुख केंद्र बने भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) धर्मशाला में अब खिलाड़ियों को सोना बाथ की सुविधा मिलने की उम्मीद…

Ragwendra P Singh
October 1, 2026
3 min read
एशियन गेम्स के पदकवीरों को मिलेगा बेहतर रिकवरी सिस्टम, धर्मशाला में सोना बाथ की तैयारी

देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की तैयारियों का प्रमुख केंद्र बने भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) धर्मशाला में अब खिलाड़ियों को सोना बाथ की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम की कप्तान सहित धर्मशाला केंद्र के तीन खिलाड़ियों के एक साथ पदक जीतने के बाद केंद्र ने यह सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए साई चंडीगढ़ से पत्राचार किया जा रहा है।

एनसीओई धर्मशाला में लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां से तैयार खिलाड़ी देश और विदेश में आयोजित बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर केंद्र का नाम रोशन कर रहे हैं। बावजूद इसके खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के बाद शरीर की थकान और मांसपेशियों को राहत देने के लिए इस्तेमाल होने वाली सोना बाथ सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

साभार : गूगल

अब एशियन गेम्स में धर्मशाला केंद्र के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद इस कमी को दूर करने की कवायद शुरू हुई है। खेल विशेषज्ञों के अनुसार सोना बाथ खिलाड़ियों के लिए अत्यंत उपयोगी सुविधा है। इसमें गर्म पानी और भाप के माध्यम से शरीर को आराम देने, मांसपेशियों की जकड़न कम करने और कठिन प्रशिक्षण या प्रतियोगिता के बाद शरीर को पुनः तैयार करने में मदद मिलती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में ऐसी पुनर्वास और रिकवरी सुविधाओं की अहम भूमिका रहती है। लगातार अभ्यास और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए रिकवरी बेहतर होने से प्रशिक्षण की निरंतरता बनाए रखने में मदद मिलती है।

एनसीओई धर्मशाला की उपयोगिता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एशियन गेम्स में धर्मशाला केंद्र से जुड़े तीन खिलाड़ियों के एक साथ भारतीय टीम में शामिल होकर पदक जीतना केंद्र की प्रशिक्षण व्यवस्था की क्षमता को भी दर्शाता है। ऐसे में खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण के साथ बेहतर पुनर्वास और रिकवरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की जरूरत लगातार महसूस की जा रही है।

एनसीओई के सहायक निदेशक जेपी साहनी ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए सोना बाथ सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में साई चंडीगढ़ से पत्राचार किया जा रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना केंद्र की प्राथमिकता है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुविधा शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।