द इंडियन व्यू

एलियांज एरेना में ऐतिहासिक जीत: पुर्तगाल ने स्पेन को हराया, रोनाल्डो के 138वें गोल का जश्न

पुर्तगाल ने सोमवार को जर्मनी के म्यूनिख में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर नेशंस लीग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल जीतने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने इमोशन पर काबू नहीं रख सके और रोते हुए नजर आए। @PortugalFPF…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
2 min read
एलियांज एरेना में ऐतिहासिक जीत: पुर्तगाल ने स्पेन को हराया, रोनाल्डो के 138वें गोल का जश्न

पुर्तगाल ने सोमवार को जर्मनी के म्यूनिख में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर नेशंस लीग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल जीतने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने इमोशन पर काबू नहीं रख सके और रोते हुए नजर आए।

@PortugalFPF

पुर्तगाल ने एलियांज एरेना में रोमांचक फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में यूरो चैंपियन को हराकर अपना दूसरा नेशंस लीग खिताब जीता। मैच जीतने के बाद रोनाल्डो ने अपने करियर को लेकर भी बड़ा हिंट दिया है। रोनाल्डो ने गोल करके मैच में पुर्तगाल को बराबरी पर लाया। जिसके कारण मैच एक्सट्रा टाइम में गया।

स्पेन की टीम फाइनल जीतने की प्रबल दावेदार थी लेकिन पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में दमदार प्रदर्शन किया और स्पेन को हराया। फाइनल में रोनाल्डो का गोल उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 138वां गोल था।

इस गोल के साथ ही उन्होंने खुद को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों लियोनल मेसी और सुनील छेत्री से काफी आगे निकल गए हैं। यूईएफए नेशंस लीग में जीत के बाद रोनाल्डो ने मीडिया से कहा, “आप जानते हैं कि मैं पहले से ही कितना बूढ़ा हो चुका हूं।

जाहिर है, मैं शुरुआत की तुलना में अंत के करीब हूं, लेकिन मुझे हर पल का आनंद लेना है। अगर मैं गंभीर रूप से चोटिल नहीं होता हूं, तो मैं खेलना जारी रखूंगा।”

पेनल्टी शूटआउट में अल्वारो मोराटा स्कोर करने से चूक गए, जिससे स्कोर 4-3 हो गया और फिर रुबेन नेवेस के गोल से पुर्तगाल को यूईएफए नेशंस लीग का चैंपियन घोषित किया गया। इससे पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैच में विजयी गोल से पुर्तगाल ने जर्मनी को 2-1 से हराकर नेशंस लीग के फाइनल में जगह बनाई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।