द इंडियन व्यू

एफआईएच हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के हाथों भारत की 1-2 से करीबी हार, जुगराज सिंह ने किया शानदार प्रदर्शन

एम्स्टलवीन : एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के एक रोमांचक मुकाबले में भारत को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। एम्स्टलवीन के वेगेनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के लिए जुगराज सिंह…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
एफआईएच हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के हाथों भारत की 1-2 से करीबी हार, जुगराज सिंह ने किया शानदार प्रदर्शन

एम्स्टलवीन : एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के एक रोमांचक मुकाबले में भारत को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। एम्स्टलवीन के वेगेनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के लिए जुगराज सिंह ने चौथे मिनट में गोल किया, जबकि अर्जेंटीना की ओर से टोमास डोमेने ने नौवें और 49वें मिनट में दो गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

इस मैच में भारत के नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह अंगुली में चोट के कारण नहीं खेल पाए। उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान हार्दिक सिंह ने टीम की अगुवाई की।

अर्जेंटीना ने मैच की शुरुआत आक्रामक शैली और ज्यादा गेंद नियंत्रण के साथ की, लेकिन भारत ने भी शानदार जवाब दिया। चौथे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे जुगराज सिंह ने दमदार ड्रैग फ्लिक से गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना ने जल्द ही बराबरी का प्रयास किया और तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर टोमास डोमेने ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने तेज हमले किए लेकिन गोलकीपरों की सतर्कता के चलते स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ। भारत की रक्षापंक्ति और अर्जेंटीना के गोलकीपर टॉमस सैंटियागो ने अहम बचाव किए, जिससे हाफटाइम तक स्कोर 1-1 बना रहा।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने संयमित खेल दिखाया और गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की। मिडफील्ड में ज्यादातर खेल हुआ, जिससे कोई टीम गोल करने का स्पष्ट मौका नहीं बना सकी।

चौथे और अंतिम क्वार्टर में अर्जेंटीना ने आक्रामक तेवर अपनाए और दबाव बनाते हुए 49वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर पर टोमास डोमेने ने दूसरा गोल किया। भारत ने इसके बाद लंबी पासिंग रणनीति से बराबरी का प्रयास किया, लेकिन अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति मजबूती से डटी रही।

मैच के अंतिम मिनटों में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन जुगराज सिंह का शॉट गोलकीपर टॉमस सैंटियागो ने शानदार तरीके से रोक लिया और भारत की वापसी की उम्मीदें वहीं थम गईं।

इस हार के बाद भारत 12 मैचों में 15 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत का अगला मुकाबला 14 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

वहीं, मैच की शुरुआत से पहले भारत और अर्जेंटीना दोनों टीमों ने अहमदाबाद में आज हुए एयर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।