द इंडियन व्यू

एफआईएच प्रो लीग: भारत की हार का सिलसिला जारी, ऑस्ट्रेलिया ने बदला मैच का रुख

एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं और शनिवार को अभिषेक के दो गोल की मदद से दो गोल की बढ़त के बावजूद टीम को आखिरी क्षणों में गोल गंवाने के चलते ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से…

Ragwendra P Singh
June 14, 2025
3 min read
एफआईएच प्रो लीग: भारत की हार का सिलसिला जारी, ऑस्ट्रेलिया ने बदला मैच का रुख

एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं और शनिवार को अभिषेक के दो गोल की मदद से दो गोल की बढ़त के बावजूद टीम को आखिरी क्षणों में गोल गंवाने के चलते ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हारी। भारत पहले ही टूर्नामेंट में नीदरलैंड और अर्जेंटीना से दो-दो बार हार चुकी है।

@TheHockeyIndia

इस तरह से यूरोपीय चरण में यह उसकी पांचवीं हार है। भारत ने अच्छी शुरुआत की और अभिषेक (आठवें और 35वें मिनट) के दो गोल की मदद से 35वें मिनट तक 2-0 की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने मध्यांतर के बाद अधिक आक्रामक रवैया अपनाया तथा नाथन एफ्राम्स (42वें मिनट), जोएल रिंटाला (56वें मिनट) और टॉम क्रेग (60वें मिनट) के गोल से जीत सुनिश्चित की।

टूर्नामेंट के यूरोपीय चरण के अपने पहले चार मैचों में नीदरलैंड और अर्जेंटीना के खिलाफ करीबी हार झेलने के बाद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी प्रेरित दिखी और उसने पहले दो क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा।

भारतीय टीम कप्तान और शीर्ष ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के बिना उतरी, क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में लगी चोट के कारण उन्हें विश्राम दिया गया था।

भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू में ही अपने इरादे जतला दिए थे और आठवें मिनट में अभिषेक के गोल से बढ़त हासिल कर ली, जिन्होंने मनप्रीत सिंह से पास पर सर्कल के ऊपर से गोल किया। आस्ट्रेलिया को 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोलकीपर सूरज करकेरा ने अच्छा बचाव करते हुए विपक्षी टीम को गोल करने से रोक दिया।

अभिषेक जल्द ही अपना दूसरा गोल करने के करीब थे लेकिन उनका बैकहैंड फ्लिक गोल से कुछ इंच दूर रह गया। इसके बाद 19वें मिनट में करकेरा ने जोएल रिंटाला के नजदीकी प्रयास को शानदार तरीके से नाकाम कर दिया। भारत को 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में एक और मौका मिला लेकिन जुगराज सिंह इसका फायदा नहीं उठा पाए।

मध्यांतर के बाद भारत ने बढ़त दोगुनी कर दी जब सुखजीत सिंह ने सर्कल के सामने अभिषेक को गेंद थमाई जिन्होंने रिवर्स हिट से विपक्षी गोलकीपर को छकाते हुए दिन का अपना दूसरा गोल किया। ऑस्ट्रेलिया को 37वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन करकेरा ने उसे बेहतरीन तरीके से बचा लिया लेकिन एफ्राम्स ने रिबाउंड से गोल कर दिया।

भारत ने 48वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन वे गोल नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 10 मिनट में चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जिनमें से एक को रिंटाला ने गोल में बदला। हूटर से 42 सेकंड पहले भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर गंवा दिया और क्रेग ने जेरेमी हेवर्ड की फ्लिक को डिफ्लेक्ट करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।