एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर: भारत को मलेशिया, सीरिया और इराक के साथ ग्रुप ई में जगह
भारतीय अंडर17 महिला फुटबॉल टीम को पांच से 11 अक्टूबर तक यहां होने वाले एएफसी अंडर17 एशियाई कप क्वालीफायर में मलेशिया, सीरिया और इराक के साथ ग्रुप ई में रखा गया है। एशियाई फुटबॉल महासंघ हाउस में गुरुवार को ड्रॉ निकाला…

भारतीय अंडर17 महिला फुटबॉल टीम को पांच से 11 अक्टूबर तक यहां होने वाले एएफसी अंडर17 एशियाई कप क्वालीफायर में मलेशिया, सीरिया और इराक के साथ ग्रुप ई में रखा गया है। एशियाई फुटबॉल महासंघ हाउस में गुरुवार को ड्रॉ निकाला गया।
भारत अपने अभियान की शुरुआत इराक के खिलाफ करेगा। उसके बाद वह सीरिया और मलेशिया का सामना करेगा। ग्रुप की विजेता टीम अगले वर्ष 31 मार्च से 17 अप्रैल तक चीन के सूज़ौ में होने वाले अंडर17 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करेगी। भारत ने पिछली बार इस प्रतियोगिता के नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी।

पिछली चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीम मौजूदा चैंपियन उत्तर कोरिया, उपविजेता जापान, ऑस्ट्रेलिया और चीन ने प्रतियोगिता के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। उनके साथ क्वालीफायर में आठ ग्रुप की विजेता टीम भाग लेगी। महिला एशियाई कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें अगले साल मोरक्को में होने वाले फीफा अंडर17 महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
