द इंडियन व्यू

युवा प्रतिभाओं को नई पहचान दे रही यूपी टी20 लीग: समीर रिजवी

लखनऊ : यूपीटी20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से लखनऊ में शुरू होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुकाबला काशी रुद्राक्ष और गत चैंपियन मेरठ मेवेरिक्स के बीच खेला जाएगा। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की…

Ragwendra P Singh
July 19, 2026
2 min read
युवा प्रतिभाओं को नई पहचान दे रही यूपी टी20 लीग: समीर रिजवी

लखनऊ : यूपीटी20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से लखनऊ में शुरू होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुकाबला काशी रुद्राक्ष और गत चैंपियन मेरठ मेवेरिक्स के बीच खेला जाएगा। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की बेहतरीन क्रिकेट प्रतिभाओं का जलवा देखने को मिलेगा, जहां खिलाड़ी देश के सबसे तेजी से उभरते घरेलू टी20 प्लेटफॉर्म पर अपनी छाप छोड़ने के लिए उतरेंगे।

कानपुर सुपरस्टार्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ने लीग की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और युवा खिलाड़ियों को मिल रहे अवसरों की सराहना करते हुए कहा कि, "यूपीटी20 लीग देश के सबसे बड़े घरेलू टी20 टूर्नामेंटों में से एक बन चुकी है।

उत्तर प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यह लीग युवा क्रिकेटरों को अपनी क्षमता दिखाने और करियर में आगे बढ़ने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है। हर सीजन के साथ टूर्नामेंट और बड़ा हो रहा है, जिससे खिलाड़ियों के लिए और अधिक अवसर पैदा हो रहे हैं।" समीर ने आगे कहा कि, "यूपीटी20 युवा क्रिकेटरों के लिए बहुत बड़ा मौका है।

कई खिलाड़ियों ने इसी मंच के जरिए आईपीएल तक का सफर तय किया है। ट्रायल्स भी बेहद प्रतिस्पर्धी होते हैं, जहां सैकड़ों प्रतिभाशाली खिलाड़ी जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। जैसा कि हम अक्सर कहते हैं, ‘खिलाड़ी यहां बनता है’, यही वह जगह है जहां खिलाड़ियों का निर्माण होता है। हम उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें ऐसा मंच उपलब्ध कराया।"

कानपुर सुपरस्टार्स अपने यूपीटी20 लीग 2026 अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को नोएडा किंग्स के खिलाफ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में करेंगे। टूर्नामेंट का पहला चरण लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, इसके बाद प्रतियोगिता का कारवां कानपुर पहुंचेगा, जहां 28 अगस्त को काशी रुद्राक्ष और नोएडा किंग्स आमने-सामने होंगे।

कानपुर में ही पूरा नॉकआउट चरण, समापन समारोह और ग्रैंड फाइनल का आयोजन होगा। क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर 3 सितंबर को, क्वालीफायर-2 4 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि 6 सितंबर को फाइनल में दो सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।