उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा के जंगल में मुठभेड़ शुरू
बांदीपुरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के कुलनार बाजीपुरा के जंगल में आज सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर…
Ragwendra P Singh
April 25, 20251 min read

बांदीपुरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के कुलनार बाजीपुरा के जंगल में आज सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थान के पास पहुंचे, छुपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है।
