द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुक्रवार से, पहली बार दिखेगा वर्चुअल ताइक्वांडो का रोमांच

लखनऊ। मेजबान लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 61 जिलों के खिलाड़ी 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरगी एवं 10वीं पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दांव पर लगे 194 स्वर्ण पदकों के…

Ragwendra P Singh
July 30, 2026
2 min read
उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुक्रवार से, पहली बार दिखेगा वर्चुअल ताइक्वांडो का रोमांच

लखनऊ। मेजबान लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 61 जिलों के खिलाड़ी 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरगी एवं 10वीं पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दांव पर लगे 194 स्वर्ण पदकों के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस बार चैंपियनशिप में पहली बार वर्चुअल ताइक्वांडो स्पर्धा का भी आयोजन होगा, जो चैंपियनशिप का विशेष आकर्षण होगी।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा इस चैंपियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है। चैंपियनशिप की पूर्व संध्या पर गुरुवार को विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागी खिलाड़ियों का वजन किया गया।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू व सचिव राजकुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में मेजबान लखनऊ सहित 61 जिलों के 2000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

फाइल फोटो : गूगल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी क्योरगी (फाइट) व पूमसे (फॉर्म) की स्पर्धाओं में 194 स्वर्ण, 194 रजत व 388 कांस्य पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। चैंपियनशिप में क्योरगी में बालक व बालिका वर्गो में सब जूनियर में 14-14, कैडेट में 10-10, जूनियर में 10-10 और सीनियर में 8-8 भार वर्गों में मुकाबले होंगे। वहीं पूमसे में कुल 65 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

चैंपियनशिप में पहली बार वर्चुअल ताइक्वांडो स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। इसमें क्योरगी के दो भार वर्गों में पदक स्पर्धाएं होंगी, हालांकि इन स्पर्धाओं के पदकों को आधिकारिक पदक तालिका में शामिल नहीं किया जाएगा।

वर्चुअल ताइक्वांडो में खिलाड़ी बिना शारीरिक संपर्क के वीआर हेडसेट और मोशन सेंसर की मदद से प्रतिस्पर्धा करेंगे। चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अपने-अपने आयु वर्ग की आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।