द इंडियन व्यू

इंडोनेशिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त: सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में हारे

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के मैन वेई चोंग और टी काई वुन से हारकर इंडोनेशिया ओपन से बाहर हो गई। इस भारतीय जोड़ी को मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ 43 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21,…

Ragwendra P Singh
June 6, 2025
2 min read
इंडोनेशिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त: सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में हारे

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के मैन वेई चोंग और टी काई वुन से हारकर इंडोनेशिया ओपन से बाहर हो गई। इस भारतीय जोड़ी को मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ 43 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21, 16-21 से हारे।

साभार : गूगल

मलेशिया की पांच मुकाबलों में भारतीय जोड़ी के खिलाफ यह पहली जीत है। सात्विक-चिराग की हार के साथ प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती खत्म हुई। भारतीय जोड़ी को अपनी सर्विस और रिटर्न में संघर्ष करना पड़ा। मैन और वुन ने पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स और जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स जीता था।

पहले गेम में सात्विक ने दो शॉट नेट पर मारे, जिससे मलेशियाई टीम 9-7 से आगे हो गई। इंटरवल तक वे 11-9 से आगे थे। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद थोड़ा आक्रामक खेल दिखाया और 11-11 से बराबरी कर ली, मैन और वुन ने 15-12 की बढ़त हासिल कर ली।

मलेशियाई खिलाड़ियों ने दो बार नेट पर शॉट मारा, जिसके बाद भारतीयों ने लौटे हुए 17-17 से स्कोर बराबर कर लिया, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके। सात्विक ने नेट पर फिर से चूक की और मलेशियाई टीम को गेम प्वाइंट दे दिया। दूसरे गेम में भी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह एक समय 3-7 से पीछे चल रही थी।

मलेशियाई ने इसके बाद भी अच्छा खेल दिखाया तथा दोनों टीम के बीच अंतर को 15-9 कर दिया। भारतीय जोड़ी आसानी से हार मानने के लिए तैयार नहीं थी और उन्होंने जल्द ही स्कोर 16–18 कर दिया। मलेशिया ने इसके बाद चार मैच प्वाइंट हासिल किए और बिना किसी परेशानी के जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।