यूटीटी सीजन 6: जीत चंद्रा ने वर्ल्ड नंबर 34 रिकार्डो वाल्थर को चौंकाया
अहमदाबाद: भारतीय खिलाड़ी जीत चंद्रा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पैट्रियट्स ने शनिवार को इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) में अहमदाबाद एसजी पाइपर्स को 11-4 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।…

अहमदाबाद: भारतीय खिलाड़ी जीत चंद्रा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पैट्रियट्स ने शनिवार को इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) में अहमदाबाद एसजी पाइपर्स को 11-4 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

जीत ने वर्ल्ड नंबर 34 और वर्ल्ड चैंपियनशिप्स के रजत पदक विजेता रिकार्डो वाल्थर के खिलाफ 2-1 से चौंकाने वाली जीत दर्ज की। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में और नीरज बजाज एवं वीटा दानी द्वारा प्रमोट किए जा रहे इंडियनऑयल यूटीटी का आयोजन अहमदाबाद के एकेए एरीना में हो रहा है।
जयपुर पैट्रियट्स ने अहमदाबाद एसजी पाइपर्स को हराया
टाई की शुरुआत जयपुर के कनक झा ने की, जिन्होंने अहमदाबाद के नवोदित खिलाड़ी दिव्यांश श्रीवास्तव के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेलते हुए पहला गेम गोल्डन पॉइंट पर जीता और फिर अगले दो गेम 11-8, 11-6 से जीत लिए।
इसके बाद ब्रिट ईरलैंड ने जॉर्जिया पिकोलिन को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर बढ़त को दोगुना कर दिया, तीसरा गेम भी गोल्डन पॉइंट पर जीता गया।अहमदाबाद ने वापसी की कोशिश की और वाल्थर व आयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने जीत और ईरलैंड को 2-1 से हराकर मिक्स्ड डबल्स में दो अंक जोड़े।
लेकिन इसके बाद जीत चंद्रा फिर लौटे और वाल्थर के खिलाफ एकल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहला गेम गोल्डन पॉइंट पर जीता, दूसरा गंवाया, लेकिन निर्णायक गेम 11-9 से जीतकर अपनी यूटीटी करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की।
अंतिम रबर में श्रीजा अकुला ने आयहिका मुखर्जी को 2-1 से हराकर जयपुर की 11-4 की निर्णायक जीत पर मुहर लगाई। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जीत चंद्रा को ‘इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई’ और ‘शॉट ऑफ द टाई’ का पुरस्कार मिला, जबकि ईरलैंड को पिकोलिन के खिलाफ क्लीन स्वीप के लिए ‘फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई’ घोषित किया गया।
ड्रीम यूटीटी जूनियर्स
इंडियनऑयल यूटीटी और ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन की संयुक्त पहल—में यू मुंबई टीटी और कोलकाता थंडरब्लेड्स ने अपने-अपने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
यू मुंबई के प्रतीक तुलसानी और अनन्या मुरलीधरन ने जयपुर पैट्रियट्स के खिलाफ 5-2 की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं कोलकाता के ऋत्विक गुप्ता और स्वरा कर्मकार ने डेम्पो गोवा चैलेंजर्स को 5-3 से हराते हुए निर्णायक जीत दर्ज की।
अंतिम स्कोर:
जयपुर पैट्रियट्स ने अहमदाबाद एसजी पाइपर्स को 11-4 से हराया
कनक झा ने दिव्यांश श्रीवास्तव को 3-0 (11-10, 11-8, 11-6) से हराया
ब्रिट ईरलैंड ने जॉर्जिया पिकोलिन को 3-0 )11-7, 11-5, 11-10) से हराया
जीत चंद्रा/ब्रिट ईरलैंड रिकार्डो वाल्थर/आयहिका मुखर्जी से 1-2 (8-11, 11-9, 7-11) से हारे
जीत चंद्रा ने रिकार्डो वाल्थर को 2-1 (11-10, 9-11, 11-9) से हराया
श्रीजा अकुला ने आयहिका मुखर्जी को 2-1 (8-11, 11-7, 11-6) से हराया
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
