द इंडियन व्यू

इंटर मियामी और पाल्मेरास का रोमांचक ड्रॉ, दोनों टीमें क्लब विश्व कप के अंतिम 16 में

पाल्मेरास ने हार्ड रॉक स्टेडियम में इंटर मियामी के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला जिससे दोनों टीम क्लब विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रही। दोनों टीमों के लिए मैच का ड्रॉ होना ही नाकआउट में पहुंचने के लिए काफी…

Ragwendra P Singh
June 24, 2025
1 min read
इंटर मियामी और पाल्मेरास का रोमांचक ड्रॉ, दोनों टीमें क्लब विश्व कप के अंतिम 16 में

पाल्मेरास ने हार्ड रॉक स्टेडियम में इंटर मियामी के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला जिससे दोनों टीम क्लब विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रही। दोनों टीमों के लिए मैच का ड्रॉ होना ही नाकआउट में पहुंचने के लिए काफी था। दोनों टीमों ने ग्रुप ए में चार-चार अंक लेकर अगले दौर में कदम रखा।

@InterMiamiCF

अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी इस मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने गोल करने के कुछ अच्छे मौके गंवाए। एक समय लग रहा था कि इंटर मियामी 16वें मिनट में तादेओ अलेंदे और 65वें मिनट में अनुभवी लुइस सुआरेज़ के गोल से 2-0 की बढ़त लेने के बाद जीत हासिल करने में सफल रहेगा।

ब्राज़ील के क्लब पाल्मेरास ने 80वें मिनट में पॉलिन्हो के गोल तथा नियमित समय समाप्त होने से कुछ मिनट पहले मौरिसियो के गोल से मैच ड्रॉ कराकर अंतिम 16 में अपनी जगह सुनिश्चित की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।