द इंडियन व्यू

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई ने तैयार किया ये प्लान

चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी को जीवनदान मिल गया है। बोला जा रहा है कि जून से अगस्त के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा ही कप्तान होंगे। बताते चले कि…

Ragwendra P Singh
March 15, 2025
2 min read
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई ने तैयार किया ये प्लान

चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी को जीवनदान मिल गया है। बोला जा रहा है कि जून से अगस्त के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा ही कप्तान होंगे। बताते चले कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में भारत का प्रदर्शन काफी खराब था। रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे।

साभार : गूगल

आखिरी टेस्ट में रोहित ने खुद को टीम से बाहर कर लिया था। इस टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने भारत की कमान संभाली थी। चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद रोहित को बीसीसीआई का पूरा समर्थन मिला है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड और चयनकर्ता रोहित को एक और बड़े टूर पर बतौर कप्तान भेजने का फैसला किया है।

बोर्ड का बोलना है कि रोहित ने साबित कर दिया है कि वह क्या कर सकते हैं। हर किसी को लगता है कि इंग्लैंड दौरे पर भारत का नेतृत्व करने के लिए रोहित सबसे उपयुक्त हैं। रोहित ने भी अभी रेड बॉल क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित ने खुद कहा था कि वह रिटायर नहीं होने जा रहे हैं। हालांकि जब उनसे 2027 के वनडे वर्ल्डकप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी योजना का खुलासा नहीं किया था।

रोहित ने आईसीसी से कहाकि मैं अच्छा खेल रहा हूं। मैं टीम के साथ जो भी कर रहा हूं, उसमें मजा आ रहा हूं। टीम को भी मेरे साथ अच्छा लग रहा है। यह बहुत अच्छी बात है। मैं 2027 को लेकर कुछ नहीं कह सकता हूं, क्योंकि इसमें काफी समय है। लेकिन मैंने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं।

रोहित ने आगे कहाकि इन चीजों से मुझे काफी खुशी मिलती है। इसमें बहुत सारी चीजें भी हैं। जिस तरह से टीम खेल रही है, हमें काफी गर्व है। मैं टीम को छोड़ना नहीं चाहता हूं। इस वक्त हम जिस तरह से खेल रहे हैं, उसमें काफी मजा आ रहा है।

बताते चले कि जनवरी में रोहित ने खुद को सिडनी टेस्ट से अलग कर लिया था। तब उन्होंने कहा था कि यह उनके करियर का एक बुरा दौर है जो बहुत लंबा नहीं चलेगा। उस वक्त तीन टेस्ट मैचों में रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 10 रन था। वहीं, उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक अक्टूबर 2024 में लगाया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।