इंग्लैंड की बढ़त बेकार, अर्जेंटीना ने शानदार वापसी से फाइनल का टिकट कटाया
अटलांटा स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में जीत के साथ अर्जेंटीना ने फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना स्पेन से होगा। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने…

अटलांटा स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में जीत के साथ अर्जेंटीना ने फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना स्पेन से होगा। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन अर्जेंटीना ने अंतिम पलों में वापसी की और विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली।
पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी थी और मुकाबला कड़ा रहा था। दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने गोल दागा और मुकाबले पर उनका नियंत्रण दिखाई दे रहा था। हमेशा की तरह अर्जेंटीना ने खेल अंतिम समय में वापसी की। उन्होंने 85वें मिनट में पहला गोल दागा और स्कोर को बराबर कर दिया। इसके बाद 92वें मिनट में दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड पर बढ़त बना ली।
दूसरे सेमीफाइनल में माहौल काफी तनाव भरा रहा है। दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। खेल के शुरुआती 25 मिनट में बॉल पर इंग्लैंड का अधिक कब्जा था। एंथनी गॉर्डन, डेजेड स्पेंस और रीस जेम्स ने लगातार अटैक किया। हालांकि, अर्जेंटीना के डिफेंडर ने बचाव किया और उसके बाद अर्जेंटीना ने लय पकड़ी थी।

खेल के 23वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अर्जेंटीना गोल करने से चूक गया। उनके पास बेहतरीन मौका था, जो उन्होंने गंवा दिया था। 39वें मिनट में फ्री-किक के बाद एनजो फर्नांडीज ने बॉक्स के बाहर से शॉट लगाया। उनका ये शॉट गोल में नहीं बदला और गेंद क्रॉसबार के ऊपर से निकल गई। पहले हाफ में कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन इंग्लैंड बेहतर टीम थी। उन्होंने अपने पास अधिक पजेशन रखा लेकिन दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी।
दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने मुकाबले का पहला गोल दागा। एंथनी गॉर्डन ने 55वें मिनट में गोल दागा। टैग्लियाफिको बॉल को क्लियर नहीं कर पाए और केन ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने इसे मॉर्गन को पास दिया, जिन्होंने सेंटर में एक बाउंसिंग क्रॉस मारा। गॉर्डन मोलिना के पीछे पहुँच गए और साइड-फुट से बॉल को नेट में डाल दिया।
इंग्लैंड ने 55वें मिनट में पहला गोल दागा था और उसके बाद अगले 30 मिनट तक अर्जेंटीना कोई गोल नहीं कर सकी। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में जाएगा लेकिन 85वें मिनट में चमत्कार हुआ और एंजो फर्नांडिज ने गोल दागकर अर्जेंटीना की वापसी कराई। इसी के साथ स्कोर 1-1 हो गया। 90 मिनट का खेल समाप्त होने के बाद इंजरी टाइम में एक और कमाल हुआ। लुटारो मार्टिनेज 92वें मिनट में गोल दागा और अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई।
अर्जेंटीना ने बेहद रोमांचक मुकाबले में अंतिम समय में वापसी की और फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने इंग्लैंड को 2-1 से हराया है। उन्होंने इंग्लैंड को फीफा वर्ल्ड कप में 28 सालों बाद हराया है। इससे पहले 1998 वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
