द इंडियन व्यू

आरसीबी की आईपीएल जीत, टीम के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन करेगी कर्नाटक सरकार

कर्नाटक सरकार 18 साल के इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम करने वाली आरसीबी के लिये बुधवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। साभार : गूगल मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधान सौधा (विधानसभा) में रजत पाटीदार की…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
1 min read
आरसीबी की आईपीएल जीत, टीम के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन करेगी कर्नाटक सरकार

कर्नाटक सरकार 18 साल के इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम करने वाली आरसीबी के लिये बुधवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन करेगी।

साभार : गूगल

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधान सौधा (विधानसभा) में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा ,‘‘मैं आरसीबी टीम के सभी सदस्यों और उनके प्रशंसकों को बधाई देता हूं। पूरे देश और पूरे प्रदेश को उन पर गर्व है। आरसीबी ने कभी आईपीएल नहीं जीता था और यह 18वां साल है जिसमें उन्होंने जीता। मैं बहुत खुश हूं।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा ,‘‘आज विधान सौधा में टीम को सम्मानित करूंगा।’’ गृहमंत्री जी परमेश्वरा ने टीम को और विराट कोहली को बधाई देते हुए कहा कि एक ही टीम के साथ 18 साल बिताने वाले कोहली एक रोल मॉडल हैं और आखिरकार उनकी प्रतिबद्धता और ईमानदारी रंग लाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।