आज ही घर से दूर करें ये चीजें, वरना नाराज हो जाएंगे पूर्वज
ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा परिवार वालों से मिलने के लिए आती है. ऐसी मान्यता है कि इस दौरान अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए. इसके साथ ही जितनी भी नकारात्मक चीजें हैं. उन्हें भी अपने घर से बाहर…

ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा परिवार वालों से मिलने के लिए आती है. ऐसी मान्यता है कि इस दौरान अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए. इसके साथ ही जितनी भी नकारात्मक चीजें हैं. उन्हें भी अपने घर से बाहर निकाल देना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो पितर आपसे नाराज हो जाएंगे. वहीं इस बार पितृ पक्ष 7 से 21 सितंबर तक चलेंगे. लेकिन पितरों की कृपा चाहिए तो घर से कुछ चीजों को हटा लें. आइए आपको बताते हैं.
टूटे-फूटे बर्तन
अगर आपके घर में कुछ ऐसे बर्तन है. जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं या फिर वो बर्तन टूट गए हैं. तो उन्हें पितृ पक्ष शुरू होने से पहले ही घर से हटा लें. वरना इन बर्तनों की वजह से आपका घर नकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा और आपको पितरों की कृपा प्राप्ति नहीं होगी.
खंडित मूर्ति
कई लोगों के घर पर देवी -देवताओं की खंडित मूर्तियां या फिर टूटी हुई तस्वीरें रखी होती है. जो कि उनके घर के लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं होती है. अगर कभी भी आपके घर में ऐसी मूर्ति हो तो उन्हेंं सब से पहले घर से बाहर निकाल दें. ऐसी मूर्ति घर पर रखना या इसमें पूजा करना बहुत अशुभ माना जाता है. आप पितृ पक्ष शुरू होने से पहले ही इन्हें किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें.
बेकार की वस्तुएं
घर पर बेकार का जंग जगा सामान, कबाड़ का सामान या रद्दी-पुराने कपड़े रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसी चीजें घर की पवित्रता को भंग करती हैं. इसलिए इन वस्तुओं को भी पितृ पक्ष के पहले ही हटा लें.
बंद पड़ी घड़ियां
बंद या खराब घड़ियों से जीवन की गति और तरक्की बाधित होती है. अगर आपके घर पर भी ऐसी घड़ियां हैं तो इन्हें पितृ पक्ष से पहले ठीक करवा लें या फिर हटा दें. लेकिन बंद घड़ियों को कभी भी दीवार पर न लटकाएं.
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
