द इंडियन व्यू

आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल फिर नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई 230 पायदान की छलांग

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को भी टी20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा पहुंचा है। हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज…

Ragwendra P Singh
July 29, 2026
2 min read
आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल फिर नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई 230 पायदान की छलांग

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को भी टी20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा पहुंचा है।

हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की 3-0 की जीत के बाद वैभव ने ताजा टी20 रैंकिंग में 230 पायदान की छलांग लगाई है। 15 वर्षीय वैभव टॉप 50 रैंकिंग में शामिल हो गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों में वैभव ने 50.33 की औसत से खेलते हुए 151 रन बनाए थे और उन्हे 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था।

वैभव 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। ईशान किशन क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। ईशान के 910 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

Image Source : AP

तिलक वर्मा ने दो पायदान की छलांग लगाई है और वह छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर सात स्थान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर आ गए हैं। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी बड़ा फायदा हुआ है। जिम्बाब्वे सीरीज में 3 विकेट लेने के साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 31 स्थान की छलांग लगाकर 41वें नंबर पर आ गए हैं।

सीरीज गंवाने के बावजूद जिम्बाब्वे के कई खिलाड़ियों को भी ताजा रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। रयान बर्ल टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में छह स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 85वें स्थान पर आ गए, जबकि तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी गेंदबाजी रैंकिंग में 10 स्थान ऊपर चढ़कर 26वें स्थान पर पहुंच गए।

वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल से नंबर एक की कुर्सी को भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ले लिया है। मिचेल जनवरी से दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज बने हुए थे। हालांकि, मिचेल के हाल में इंटरनेशनल मैचों में न खेलने की वजह से भारतीय ओपनर फिर से टॉप पर आ गया है।

वनडे बॉलिंग रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला। नामीबिया के बाएं हाथ के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए टॉप सात में जगह बनाई। उन्होंने यूट्रेक्ट में नेपाल और नीदरलैंड के साथ हुई आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 ट्राई-सीरीज में शानदार खेल दिखाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।