द इंडियन व्यू

आईपीएल में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। किशन शुरुआती कुछ मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे,…

Ragwendra P Singh
March 18, 2026
2 min read
आईपीएल में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। किशन शुरुआती कुछ मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी तक पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया है।

 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर बुधवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने बताया कि चोट से उबरने के कारण पैट कमिंस कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान रहेंगे। हालांकि फ्रेंचाइजी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कमिंस कितने मैच नहीं खेल पाएंगे।

 

ईशान किशन ने हाल ही में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट में उन्होंने 193 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। अगर आईपीएल के पिछले सीजन के प्रदर्शन की बात करें तो किशन ने 14 मैचों में 152.58 की स्टाइकरेट से 354 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। किशन ने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब जिताया था।

 

सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।