आईपीएल धीमा ओवर: अय्यर पर ₹24 लाख, पंड्या पर ₹30 लाख का जुर्माना
आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर अपनी-अपनी टीमों की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। साभार : गूगल अय्यर पर 24 लाख रुपये का…

आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर अपनी-अपनी टीमों की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।

अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सत्र का दूसरा अपराध था, जबकि पंड्या पर तीसरी बार अपराध करने के लिए 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आईपीएल ने जारी बयान में बताया, ‘‘पंजाब किंग्स का यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों के तहत इस सत्र का दूसरा अपराध था, इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ इसमें बताया गया, ‘‘मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने धीमी ओवर गति बनाए रखी।
चूंकि यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सत्र का तीसरा अपराध था, इसलिए पंड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’
पंजाब किंग्स की अंतिम एकादश में शामिल प्लेयर्स पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना जबकि मुंबई इंडियंस के बाकी प्लेयर्स 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
