आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने अक्षर पटेल
दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शुक्रवार को आईपीएल के आगामी सत्र के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया। वह ऋषभ पंत की जगह लेंगे, जो मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए थे। भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत…

दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शुक्रवार को आईपीएल के आगामी सत्र के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया। वह ऋषभ पंत की जगह लेंगे, जो मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए थे।
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 31 वर्षीय अक्षर 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे और फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16.50 करोड रुपए में अपनी टीम में बरकरार रखा था।

अक्षर को आईपीएल में कप्तानी का सीमित अनुभव है लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गुजरात की कप्तानी की है। वह इस साल के शुरू में भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान भी नियुक्त किए गए थे। उन्होंने आईपीएल के पिछले सत्र में 30 की औसत से 235 रन बनाए और 7.65 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए थे।
अक्षर ने कप्तान नियुक्त किए जाने पर कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैंने एक क्रिकेटर के रूप में काफी प्रगति की है और मुझे लगता है कि मैं इस टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।’’
सम्बंधित ख़बरें
201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
