आईपीएल 2025 : एलएसजी के मिचेल मार्श फिट
ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। विशेषज्ञ की सलाह के बाद समस्या से ठीक होने के बाद पिछले कुछ सप्ताह से उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास शुरू किया है…

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। विशेषज्ञ की सलाह के बाद समस्या से ठीक होने के बाद पिछले कुछ सप्ताह से उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास शुरू किया है और उन्हें आईपीएल मे बल्लेबाज के रूप में खेलने की अनुमति मिली है।

मार्श को एलएसजी ने उन्हें पिछले साल नीलामी में 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा था। मार्श 18 मार्च को एलएसजी की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। पिछले वर्ष सितंबर में इंग्लैंड दौरे से मिचेल मार्श डिस्क संबंधी समस्या से परेशान रहे हैं।
श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। उन्होंने फरवरी की शुरुआत में विशेषज्ञ की सलाह पर समस्या से उबरने के लिए आराम करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास शुरु किया था।
सम्बंधित ख़बरें
201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
