द इंडियन व्यू

आईएसएसएफ म्यूनिख वर्ल्ड कप: सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में जीता कांस्य

म्यूनिख : भारत की युवा निशानेबाज सिफ्त कौर समरा ने गुरुवार को जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल) 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 50 मीटर…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
आईएसएसएफ म्यूनिख वर्ल्ड कप: सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में जीता कांस्य

म्यूनिख : भारत की युवा निशानेबाज सिफ्त कौर समरा ने गुरुवार को जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल) 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

23 वर्षीय सिफ्त ने फाइनल में 453.1 अंक हासिल किए। इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने 592 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था, स्विट्ज़रलैंड की एमिली जेगी ने 464.8 के स्कोर से रजत पदक और नॉर्वे की स्टार जीनैट हेग डुएस्टाड ने 466.9 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत के नाम अब तक इस प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक हो चुके हैं।

आठ महिलाओं के फाइनल में सिफ्त शुरुआती नीलिंग और प्रोन पोजीशन के बाद मध्यक्रम में थीं, लेकिन स्टैंडिंग पोजीशन में लगातार 10 अंक के साथ उन्होंने तेजी से स्कोर बोर्ड पर चढ़ाई की। हालांकि वह स्विट्ज़रलैंड की एमेली जेगी से 0.9 अंक पीछे रह गईं, जिन्होंने रजत पदक जीता। नॉर्वे की पूर्व विश्व चैंपियन जीनत हेग डुएस्टाड ने 466.9 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पुरुषों की एयर राइफल में निराशा, अनिश बनवाल की उम्मीद कायम

भारतीय पुरुष निशानेबाजों को 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सफलता नहीं मिली। किरण जाधव सिर्फ 0.2 अंक से फाइनल में जगह नहीं बना सके। उमामहेश मड्डिनेनी सातवें स्थान पर रहे, लेकिन वह केवल रैंकिंग पॉइंट्स के लिए शूट कर रहे थे। पुरुषों की रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के पहले चरण के बाद अनिश बानवाल फाइनल में पहुंचने की सबसे मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने 295 अंक बनाए, जिसमें 14 इनर-10 शामिल हैं। विजयवीर सिद्धू ने 284 अंकों के साथ निराश किया और फिलहाल 39वें स्थान पर हैं।

पदक तालिका में चीन शीर्ष पर, भारत के नाम दो कांस्य

मौजूदा पदक तालिका में चीन शीर्ष पर है, जिसके नाम 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक हैं। नॉर्वे ने अब तक 2 स्वर्ण और 1 रजत जीता है। भारत के खाते में अब तक 2 कांस्य पदक आए हैं-पहला एलावेनिल वालारिवन ने महिलाओं की एयर राइफल में और अब सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में जीता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।