आईएसएल 2026-27 से पहले केरला ब्लास्टर्स का बड़ा दांव, अमरिंदर-यासिर टीम में शामिल
फुटबॉल क्लब केरला ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग 2026-27 सत्र से पहले अनुभवी भारतीय गोलकीपर अमरिंदर सिंह और मिडफील्डर मोहम्मद यासिर को अपने साथ जोड़ा है। ये दोनों खिलाड़ी आगामी सत्र के लिए चेन्नई में तैयारी शिविर में…

फुटबॉल क्लब केरला ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग 2026-27 सत्र से पहले अनुभवी भारतीय गोलकीपर अमरिंदर सिंह और मिडफील्डर मोहम्मद यासिर को अपने साथ जोड़ा है।
ये दोनों खिलाड़ी आगामी सत्र के लिए चेन्नई में तैयारी शिविर में शामिल हो चुके हैं और अपने नए साथियों के साथ प्रशिक्षण शुरू कर चुके हैं। क्लब के मुताबिक, दोनों 2026-27 सीजन के अंत तक टीम का हिस्सा रहेंगे। अमरिंदर सिंह ओडिशा एफसी से केरला ब्लास्टर्स में शामिल हुए हैं। वह अपने साथ इंडियन सुपर लीग और भारतीय फुटबॉल का व्यापक अनुभव लेकर आए हैं।

33 वर्षीय गोलकीपर मुंबई सिटी एफसी, बेंगलुरु एफसी, मोहन बागान और ओडिशा एफसी जैसे क्लबों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय टीम के साथ भी खेल चुके हैं। वहीं, यासिर एफसी गोवा से आए हैं और इससे पहले पुणे सिटी, हैदराबाद एफसी और राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
