द इंडियन व्यू

अहमदाबाद की पूजा टिकमाणी ने रचा इतिहास: सबसे तेज़ बैकपैक हाफ मैराथन का गिनीज रिकॉर्ड

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पुरस्कार से सबसे तेज हाफ मैराथन का रिकार्ड बनाने वाली पूजा टिकमाणी को सम्मानित किया गया है। साभार : गूगल गुजरात के अहमदाबाद की पूजा टिकमाणी ने मंगलवार को एक समाचार एजेंसी को बताया कि 12…

Ragwendra P Singh
June 11, 2025
1 min read
अहमदाबाद की पूजा टिकमाणी ने रचा इतिहास: सबसे तेज़ बैकपैक हाफ मैराथन का गिनीज रिकॉर्ड

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पुरस्कार से सबसे तेज हाफ मैराथन का रिकार्ड बनाने वाली पूजा टिकमाणी को सम्मानित किया गया है।

साभार : गूगल

गुजरात के अहमदाबाद की पूजा टिकमाणी ने मंगलवार को एक समाचार एजेंसी को बताया कि 12 जनवरी को अहमदाबाद में आयोजित बीसफल हाफ मैराथन अहमदाबाद में 20 पाउंड का बैकपैक लेकर सबसे तेज हाफ मैराथन पूरी करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने उन्हें रविवार को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि वह पेशे से एक व्यवसायी महिला होने के साथ-साथ दौड़ने की शौकीन है।

उन्होंने अपने 45वें जन्मदिन पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराकर वैश्विक मंच पर एक अनूठी छाप छोड़ी है। इस उम्र में यह उपलब्धि हासिल करके उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।