द इंडियन व्यू

अश्विन की कप्तानी में टीएनपीएल में अनोखी घटना : एक गेंद, तीन ओवरथ्रो

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के अलग-अलग शहरों में मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी दौरान इस लीग में एक मजेदार वाकया देखने को मिला, जब एक ही गेंद पर एक या दो बार नहीं, तीन बार ओवरथ्रो हुआ, चौथी बार फील्डर ने गेंद को रिलीज ही नहीं…

Ragwendra P Singh
June 15, 2025
2 min read

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के अलग-अलग शहरों में मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी दौरान इस लीग में एक मजेदार वाकया देखने को मिला, जब एक ही गेंद पर एक या दो बार नहीं, तीन बार ओवरथ्रो हुआ, चौथी बार फील्डर ने गेंद को रिलीज ही नहीं किया। इस तरह ये कॉमेडी ऑफ इरर रुका।

साभार : गूगल

इसकी शुरुआत आर अश्विन के एंड से हुई, जो इस समय डिंडीगुल ड्रेगन्स टीम के कप्तान हैं। उनके थ्रो को गेंदबाज ने पकड़ा नहीं था। अन्यथा रन आउट का मामला बनता। टीएनपीएल का 11वां लीग मैच सीचेम मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच खेला गया।

इस मैच में जब आर अश्विन की कप्तानी वाली टीम फील्डिंग कर रही थी तो एक समय एक बल्लेबाज ने यॉर्कर लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर खेला। वहां खुद कप्तान आर अश्विन खड़े थे। आर अश्विन के पास गेंद पहुंची और उन्होंने बॉलिंग एंड पर थ्रो किया। गेंदबाज उसे पकड़ नहीं पाया।

https://twitter.com/TNPremierLeague/status/1933918612777324646

थ्रो सटीक था, सिर्फ गेंद को पकड़कर स्टंप्स उड़ाने थे, जो गेंदबाज से नहीं हुए। इसके बाद गेंद शॉर्ट मिड ऑन की तरह गई। शॉर्ट मिड ऑन पर खिलाड़ी ने विकेटकीपिंग एंड पर थ्रो फेंका, जो सटीक नहीं था और विकेटकीपर पीछे से दौड़कर आ रहा था तो गेंद वहां से भी निकल गई।

थर्ड मैन के खिलाड़ी के पास गेंद चली और उसने इस बार बॉलिंग एंड पर थ्रो फेंका। इस बार भी गेंदबाज बॉल को पकड़ नहीं पाया। जिस चौथे फील्डर के पास इस बार गेंद गई, उसने गेंद को रिलीज ही नहीं किया।

ये देखकर कप्तान आर अश्विन हैरान थे, क्योंकि इस तरह की गलती अक्सर गली क्रिकेट में होती है। इसमें गेंदबाज का ज्यादा दोष माना जाएगा, जिसने एक नहीं, बल्कि दो बार स्टंप्स के करीब की गेंद को पकड़ा ही नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।