द इंडियन व्यू

अल्जीरिया ने सोमालिया को हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

ओरान (अल्जीरिया) : अल्जीरिया ने गुरुवार को मिलूद हदेफ़ी स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में सोमालिया को 3-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।अल्जीरिया के लिए मोहम्मद अमौरा ने दो गोल दागे,…

Ragwendra P Singh
October 10, 2025
1 min read
अल्जीरिया ने सोमालिया को हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

ओरान (अल्जीरिया) : अल्जीरिया ने गुरुवार को मिलूद हदेफ़ी स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में सोमालिया को 3-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।अल्जीरिया के लिए मोहम्मद अमौरा ने दो गोल दागे, जबकि कप्तान रियाद महरेज़ ने एक गोल कर टीम की जीत पक्की की। इस जीत के साथ डेज़र्ट फॉक्सेस (अल्जीरिया की टीम का उपनाम) ने ग्रुप जी में 9 मैचों से 22 अंकों के साथ शीर्ष स्थान मजबूत किया। टीम ने अब तक सात जीत, एक ड्रॉ और एक हार दर्ज की है।यह अल्जीरिया की फीफा विश्व कप में पांचवीं एंट्री होगी। इससे पहले टीम ने 1982, 1986, 2010 और 2014 में विश्व कप में हिस्सा लिया था।अल्जीरिया 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी अफ्रीकी टीम बन गई है। इससे पहले मोरक्को, ट्यूनिशिया और मिस्र ने भी जगह बनाई थी।गौरतलब है कि 2026 फीफा विश्व कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।