अर्शदीप सिंह केंट में वापसी पर खुश: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ से पहले रेड-बॉल फॉर्म पर फोकस
बायें हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह केंट लौटकर खुश हैं जहां उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेली है और इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले वह पारंपरिक प्रारूप में लय हासिल करने…

बायें हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह केंट लौटकर खुश हैं जहां उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेली है और इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले वह पारंपरिक प्रारूप में लय हासिल करने की कोशिश में होंगे। अर्शदीप को भारतीय टीम में चुना गया है और उनकी नजरें पहला टेस्ट खेलने पर लगी होंगी।

भारतीय टीम 13 जून से भारत ए के खिलाफ केंट में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। सीमित ओवरों के प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप दो साल पहले केंट के लिये काउंटी चैम्पियनशिप खेल चुके हैं। उन्होंने इस साल आईपीएल में उपविजेता पंजाब किंग्स के लिये भी शानदार गेंदबाजी की।
उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘आज के अभ्यास सत्र में मेरा लक्ष्य लय हासिल करना ही था। हम लगातार सफेद गेंद का प्रारूप खेल रहे थे तो अब लाल गेंद से खेलकर अच्छा लगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘आगे हम और बेहतर होते जायेंगे और बल्लेबाजों के लिये गेंद को खेलना आसान नहीं होगा।’’
अर्शदीप ने कहा ,‘‘ गेंदबाजी में मजा आया। हम अभ्यास के लिये खेल रहे थे लेकिन पूरी तरह से प्रतिस्पर्धी भाव के साथ। इससे और भी मजा आया। हमने पुख्ता रणनीति बनाकर उन्हें आउट करने की कोशिश की। साइ (सुदर्शन) पहली बार टीम से जुड़ा है और शानदार फॉर्म में भी है। हमने उसे आउट करने की काफी कोशिश की।’’
अर्शदीप ने कहा कि वह जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करके अपने कौशल को निखारने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा ,‘‘ जब भी मैं गेंद पकड़ता हूं तो मुझे लगता है कि मैं सर्वश्रेष्ठ हूं।
लेकिन सभी को पता है कि जब आपके गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह हैं तो तुलना जैसा शब्द तो हो ही नहीं सकता। फोकस इसी पर है कि हम अपने खेल में कैसे निखार लायें और एक दूसरे की , टीम की मदद कैसे करें।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
